Rajasthan

मूंगफली समझकर बच्चों ने खा लिए रतनजोत के बीज, स्कूल में मचा हड़कंप, 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Last Updated:October 08, 2026, 18:19 IST

Dausa Crime News: दौसा के सिकराय उपखंड स्थित गनीपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रतनजोत के बीज खाने से करीब 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के अनुसार, पूजा नाम की छात्रा इन्हें मूंगफली समझकर घर से लाई थी. स्कूल में अन्य बच्चों ने भी बीज खा लिए, जिसके बाद कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई. स्कूल स्टाफ ने सभी को सिकराय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideमूंगफली समझकर बच्चों ने खा लिए रतनजोत के बीज, गनीपुर स्कूल में मचा हड़कंपZoomदौसा में रतनजोत के बीज खाने से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दौसा: दौसा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सिकराय उपखंड के गनीपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गंभीर हादसा हो गया, जहां जहरीले बीज खाने से एक ही स्कूल के करीब 14 विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अचानक बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और उसी समय सभी बच्चों को लेकर तुंरत सिकराय के उपजिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर की देखरेख में सभी बच्चों का उपचार जारी है. इस घटना के सामने आने के बाद से बच्चों के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.

मूंगफली समझकर लाई थी छात्रामिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना की शुरुआत स्कूल में पढ़ने वाली पूजा नाम की एक छात्रा से हुई. बताया जा रहा है कि छात्रा पूजा घर से रतनजोत के जहरीले बीज लेकर स्कूल आई थी. वह खुद भी इन बीजों को मूंगफली समझकर अपने साथ लाई थी. स्कूल पहुंचने पर उसने और अन्य बच्चों ने इसे मूंगफली के बीज समझकर आपस में बांट लिया. इसके बाद देखते ही देखते पहली से पांचवीं कक्षा तक के पढ़ने वाले बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी.

स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को ले गए अस्पतालजैसे ही बच्चों को उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं होनी शुरू हुईं, स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रिंसिपल ललिता और अन्य शिक्षण स्टाफ ने बिना एक पल गंवाए तुरंत तत्परता दिखाई. स्टाफ के सदस्यों ने बच्चों को तुरंत निजी व अन्य वाहनों की मदद से सिकराय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने बिना देरी किए सभी 14 बीमार बच्चों का इलाज शुरू कर दिया. समय रहते बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे हादसा टल गया.

चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारीसिकराय अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बीमार बच्चों का लगातार उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. रतनजोत के बीज जहरीले होने के कारण बच्चों के पेट में विषैला असर होने का खतरा रहता है, जिसके चलते डॉक्टर विशेष सावधानी बरत रहे हैं.

जहरीली चीजों से दूर रखने के लिए सावधानी बरतेंइस घटना के बाद से शिक्षा विभाग और अभिभावकों के बीच हलचल तेज हो गई है कि बच्चों को इस तरह की जहरीली चीजों से दूर रखने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए. फिलहाल अस्पताल में बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और परिजन भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल में मौजूद हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

October 08, 2026, 18:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj