Entertainment

नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

Last Updated:October 10, 2026, 11:18 IST

नाना पाटेकर के जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है. उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी उन्हें याद कर भावुक हो गईं. अनीत ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने नाना से पहली मुलाकात और उनके साथ बिताए पलों को याद किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, नाना से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखेंगी.Amazon Prime DayTop Deals Inside नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया यादZoomअनीत पड्डा ने नाना पाटेकर की याद में एक पोस्ट शेयर किया है.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरे देश और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई. 8 अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. उनके निधन के बाद आगामी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में उनकी को एक्ट्रेस रहीं एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया.

नाना पाटेकर के जाने से परिवार, दोस्तों और फिल्मी सितारों को गहरा सदमा लगा है. अब एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया है. अनीत जल्द ही फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में उनके साथ नजर आएंगी. उन्होंने बताया कि नाना के साथ काम करना उनके लिए किसी सीख से कम नहीं था.

ऐसी थी पहली मुलाकात

अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘नाना पाटेकर सर से पहली बार मिलने पर मैं लगभग कुछ बोल ही नहीं पाई थी. मेरे लिए उनके सामने बैठना और उन्हें समझना अपने आप में एक अनुभव था. वह बेहद ईमानदार, बेबाक और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले इंसान थे.’

अनीत पड्डा का पोस्ट.

नाना ने शोहरत के शोर-शराबे की जगह सादगी को चुना

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि नाना पाटेकर ने उन्हें सिखाया कि एक कलाकार होने का असली मतलब क्या होता है. उन्हें काम करते देखना, उनकी बातें सुनना और उनके आसपास समय बिताना अनीत के लिए एक ऐसा अनुभव रहा, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखेंगी. अनीत पड्डा ने आगे लिखा कि नाना पाटेकर एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने शोहरत के शोर-शराबे की जगह सादगी को चुना और हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी. उन्हें बात करते सुनना, काम करते देखना और उनके पास रहना किसी बड़े पाठ को सीखने जैसा था.

‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही इतने बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को अनीत ने बेहद अनमोल बताया. उन्होंने लिखा, ‘अपनी यात्रा की शुरुआत में ही उनसे मिलना और फिर उनके साथ काम करना मेरे लिए एक ऐसा अनुभव है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. उनकी आखिरी फिल्मों में से एक मेरे साथ होगी, यह सोचकर ही मेरे पास शब्द नहीं बचते. यह सब एक सपने जैसा लगता है. मैं खुशकिस्मत हूं कि हमारी राहें आपस में मिलीं.’

फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ और रिलीज डेट

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘शक्ति शालिनी’ नाना पाटेकर की आखिरी फिल्मों में से एक है. यह फिल्म पहले दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इसे 2027 के शुरुआती महीनों में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म में अनीत पड्डा के अलावा विशाल जेठवा, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास भी लीड रोल्स में हैं.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 10, 2026, 11:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj