जोधपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, युद्ध योद्धा से करेंगे मुलाकात

Last Updated:October 10, 2026, 11:18 IST
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर के दौरे पर पहुंच चुके हैं. जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. रक्षा मंत्री यहां भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे मेगा अंतरराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन इन दिनों दुनिया की निगाहों के केंद्र में है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. (रॉयटर्स)
जोधपुर. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर पहुंचे. यहां एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. राजनाथ सिंह अंतरराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस अभ्यास में कई देशों की वायुसेनाओं के अधिकारी और जवान शामिल हो रहे हैं.
जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर राजनाथ सिंह ने विदेशी वायुसेनाओं के अधिकारियों से मुलाकात की. एक साथ कई देशों की वायुसेनाओं को अभ्यास में शामिल देखकर उन्होंने खुशी जताई. इस दौरान उन्होंने अभ्यास में शामिल जवानों और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से भी बातचीत की.
तरंग शक्ति-2026 देगा भारत को मजबूती
‘तरंग शक्ति-2026’ के जरिए भारत और दूसरे देशों की वायुसेनाएं एक साथ अभ्यास कर रही हैं. इसका उद्देश्य आपसी तालमेल और सैन्य सहयोग को मजबूत करना है. यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की क्षमताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय रक्षा साझेदारी को भी सामने ला रहा है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
October 10, 2026, 11:16 IST



