‘गेट आउट’ से भड़का विवाद, दौसा कलेक्टर के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में गूंजे नारे

Last Updated:October 10, 2026, 12:17 IST
राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है. दौसा कलेक्ट्रेट में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब गुस्साए कर्मचारियों ने जिलाधिकारी सौम्या झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया है. पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब दौसा डीएम सौम्या झा ने चुनाव से जुड़े कामकाज की समीक्षा के लिए चुनाव शाखा के कर्मियों को अपने चैम्बर में बुलाया था. समीक्षा के दौरान काम में ढिलाई मिलने पर कलेक्टर साहिबा बेहद नाराज हो गईं.
दौसा. राजस्थान के दौसा जिला में कलेक्टर सौम्या झा के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा. कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की. कर्मचारियों ने कलेक्टर पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने, गेट आउट कहने और चार्जशीट देने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.
दरअसल, मंगलवार को कलेक्टर सौम्या झा ने चुनाव शाखा के कार्मिकों को अपने चैंबर में बुलाया था. इस दौरान काम में ढील मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी. आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया.
घटना के बाद कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी
घटना के बाद मंगलवार देर शाम चुनाव शाखा में कार्यरत कार्मिक सुमित मीणा की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद बुधवार को मंत्रालयिक कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कलेक्टर सौम्या झा और एडीएम अरविंद शर्मा के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की. फिलहाल, कर्मचारियों के प्रदर्शन से कलेक्ट्रेट परिसर में माहौल गरमाया हुआ है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
October 10, 2026, 12:17 IST



