Tech

Samsung Galaxy Z Fold 7 खरीदने का मौका! अमेज़न सेल में ₹45,000 सस्ता हुआ प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है. Samsung Galaxy Z Fold 7 5G को इस सेल में लॉन्च प्राइस के मुकाबले 45,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि इस छूट का फायदा लेने के लिए किसी बैंक ऑफर या दूसरी शर्त को पूरा करना जरूरी नहीं है. वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर एक्सट्रा कैशबैक भी मिल सकता है.

सैमसंग का ये फोल्डेबल फोन उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जो बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. इसकी कीमत में कटौती के बाद यह Xiaomi 17 Ultra, Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro जैसे प्रीमियम फोन के मुकाबले भी विचार करने लायक विकल्प बन गया है.

Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत और ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को अमेज़न पर 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी लॉन्च कीमत 1,74,999 रुपये थी. इस तरह फोन पर सीधे 45,000 रुपये की छूट मिल रही है.

इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 3,899 रुपये तक का अडिशनल कैशबैक मिल सकता है. इसे मिलाकर कुल बचत 48,899 रुपये तक हो सकती है. फोन Silver Shadow, Jet Black और Blue Shadow कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. हालांकि, कीमत और स्टॉक में बदलाव संभव है.

Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशंस

गैलेक्सी Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. वहीं, बाहर की तरफ 6.5 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसकी दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं.

फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट मिलता है. यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. साथ ही, बेहतर ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्क्रीन पर 10MP के कैमरे मिलते हैं.

फोन में 4,400mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C 3.2 Gen 1 पोर्ट मिलता है.

इस कीमत पर Galaxy Z Fold 7 उन ग्राहकों के लिए बढ़ियां ऑप्शन हो सकता है, जो Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं. खरीदने से पहले Amazon पर उपलब्ध मौजूदा कीमत, कैशबैक और स्टॉक जरूर चेक कर लें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj