घर के बाहर खड़ी WagonR पर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी फरार

Last Updated:October 12, 2026, 12:15 IST
Jaipur WagonR Car Fire: कुतिना बाबा कुंदनदास की ढाणी में घर के बाहर खड़ी वैगनआर कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक युवक कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाता नजर आ रहा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
घर के बाहर खड़ी WagonR पर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग
जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना उपखंड से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कुतिना स्थित बाबा कुंदनदास की ढाणी में देर रात घर के बाहर खड़ी एक वैगनआर कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने समय रहते तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया.
यह पूरी खौफनाक घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. कार मालिक ईश्वर सिंह के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो सीएनजी किट लगी होने के कारण बड़ा धमाका हो सकता था और आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दीघटनाक्रम के अनुसार, बाबा कुंदनदास की ढाणी में स्थित एक मकान के बाहर वैगनआर कार खड़ी थी. देर रात जब सब सो रहे थे, तभी एक सफेद गाड़ी वहां आकर रुकी और उससे उतरे एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग की लपटें उठते ही आसपास के कुत्ते तेजी से भौंकने लगे, जिससे ग्रामीणों की नींद खुल गई. बाहर का नजारा देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए.
पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की यह करतूत कैद हो चुकी है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह आरोपी युवक बेखौफ होकर आता है, पेट्रोल छिड़कता है और आग लगाकर गाड़ी में बैठकर फरार हो जाता है. पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर गाड़ी के नंबर और संदिग्ध युवक की पहचान शुरू कर दी है. इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है.
आग लगने से पूरे मोहल्ले की जान जोखिम में पड़ गईरिहायशी इलाके में इस प्रकार पेट्रोल डालकर आगजनी की घटना से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश और डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि सीएनजी कार में आग लगने से पूरे मोहल्ले की जान जोखिम में पड़ गई थी. पीड़ितों और ग्रामीणों ने नीमराना पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 12, 2026, 12:15 IST



