Rajasthan

Drone Found: फलोदी में रात के समय खेत में गिरा सेना जैसा ड्रोन, एक घंटे तक आसमान में लगा रहा था चक्कर

Last Updated:October 13, 2026, 11:44 IST

Drone Found In Phalodi: राजस्थान के फलोदी जिले के सोनलपुरा गांव में सोमवार रात खेत में ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के मुताबिक, ड्रोन करीब एक घंटे तक आसमान में उड़ता रहा, जिसके बाद वह पूर्व सरपंच के खेत में जा गिरा. सूचना पर पहुंची बाप थाना पुलिस ने ड्रोन सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया.Amazon Prime DayTop Deals Insideराजस्थान के खेत में गिरा सेना जैसा ड्रोन,एक घंटे से आसमान में लगा रहा था चक्करZoomफलोदी में खेत में गिरा ड्रोन

पाली. जिले के बाप थाना क्षेत्र स्थित सोनलपुरा गांव में सोमवार, 12 अक्टूबर की रात खेत में एक ड्रोन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. रात के अंधेरे में अचानक ड्रोन के खेत में गिरने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. प्रारंभिक जानकारी में ड्रोन को सेना का बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर बाप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई. बाद में सैन्य अधिकारियों को सूचना देकर ड्रोन उन्हें सुपुर्द कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे सोनलपुरा गांव में ग्रामीणों ने एक ड्रोन को हवा में उड़ते हुए देखा. ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन करीब एक घंटे तक आसमान में लहराता रहा. इसके बाद वह गांव के पूर्व सरपंच भरमल राम अमरानी के खेत में जा गिरा, अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ चिंता भी बढ़ गई. रात के अंधेरे में ग्रामीण मोबाइल की टॉर्च जलाकर खेत में पहुंचे और ड्रोन को देखने लगे. खेत में एक अलग तरह की बनावट वाली मशीन मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. हालांकि, ड्रोन के गिरने के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

छोटे हवाई जहाज जैसी है ड्रोन की बनावट

खेत में मिला ड्रोन देखने में छोटे हवाई जहाज जैसा बताया जा रहा है, इसमें लंबे पंख और पिछले हिस्से में प्रोपेलर लगा हुआ है. इसके निचले हिस्से में सेंसर जैसी संरचनाएं भी दिखाई दी. इसकी बनावट को देखते हुए ग्रामीणों ने इसे सामान्य ड्रोन से अलग बताया. हालांकि, इसके वास्तविक उपयोग और तकनीकी विशेषताओं की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. जानकारी और सूत्रों के अनुसार, ड्रोन सेना का हो सकता है और निगरानी अभ्यास के दौरान अपनी निर्धारित रेंज से बाहर निकलने के कारण इसका नियंत्रण छूट गया होगा. इसी वजह से इसके खेत में गिरने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को सौंपा ड्रोन

ड्रोन मिलने की सूचना पर बाप थाना प्रभारी महेश श्रीमाली पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. इसके बाद सैन्य अधिकारियों को सूचित किया गया. मौके पर पहुंचे सैन्य अधिकारियों को पुलिस ने ड्रोन सौंप दिया. अब ड्रोन के गिरने के कारण, उसकी पहचान और तकनीकी स्थिति को लेकर आगे की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

October 13, 2026, 11:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj