बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक टेस्ट में 9 शिकार और सेंचुरी लगाने वाले बने पहले विकेटकीपर

होमखेलक्रिकेट
लिटन दास ने टेस्ट में रचा इतिहास, 9 शिकार और सेंचुरी से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:October 13, 2026, 19:29 IST
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. लिटन ने अपने जन्मदिन के मौके पर टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया जो आज किसी विकेटकीपर बल्लेबाज ने नहीं किया था. लिटन ने एक टेस्ट में 9 डिसमिसल के साथ सेंचुरी लगाने का अद्भुत कारनामा किया.बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास
नई दिल्ली: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. हालांकि, इस मैच में जीत और हार तय नहीं हो सकी, लेकिन बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने इसे अपने करियर के लिए यादगार बना दिया. अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए पहली पारी में 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद, दूसरी पारी में 102 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 13, 2026, 19:29 IST



