Rajasthan

ATM तोड़ने पहुंचे बदमाशों का फिल्मी अंदाज में पीछा, पुलिस की फायरिंग के बाद भी दौड़ाई गाड़ी, चारों आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:October 14, 2026, 18:49 IST

Jhunjhunu ATM Loot Attempt: झुंझुनूं जिले के पिलानी में त्रिवेणी प्याऊ चौराहे पर एटीएम तोड़ने पहुंचे चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया. गश्त के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने टायर पर फायरिंग की, लेकिन बदमाश बिना टायर के भी गाड़ी दौड़ाते रहे. इसके बाद उन्होंने पीपली चौकी की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की. चारों आरोपी हरियाणा के बताए जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideपिलानी में ATM तोड़ने पहुंचे चार बदमाश दबोचे, हरियाणा के बताए जा रहे आरोपीZoomझुंझुनूं में ATM तोड़ने पहुंचे चार बदमाश पकड़े गए

झुंझुनू: झुंझुनूं जिले के पिलानी से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. झुंझुनूं जिले के पिलानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को तोड़ने की कोशिश कर रहे चार बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. त्रिवेणी प्याऊ चौराहे के पास हुई इस घटना के बाद बदमाश बिना नंबर की सफेद कार में सवार होकर लोहारू की तरफ भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया तो डूलानिया के आसपास भागती कार के टायर पर पुलिस द्वारा गोली चलाने की सूचना है. इसके बाद भी बदमाश खराब टायर की रिम पर ही कार दौड़ाते रहे.

आखिरकार पीपली के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद उनकी कार पलट गई और चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इस मामले का खुलासा नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार बीती रात को पिलानी कस्बे की त्रिवेणी प्याउ के पास स्थित ATM को तोड़ने के लिए कुछ बदमाश पहुंचे. उन्होंने ससे पहले एटीएम के बाहर लगे CCTV कैमरे पर काला पेंट कर दिया. इसके बाद ATM के अंदर लगे दो CCTV कैमरों को भी पेंट से ढक दिया. ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें.

ATM को तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश शुरूइसके बाद उन्होंने ATM को तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश शुरू कर दी. हालांकि, ATM रूम में लगे हिडन कैमरे में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं. इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश घबरा गए और बिना नंबर की सफेद कार लेकर लोहारू की तरफ भागने लगे. सूचना मिलते ही थानाधिकारी अलका बिश्नोई को मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद थानाधिकारी अलका बिश्नोई, सूचना अधिकारी महिपाल सिंह और ASI रूपेंद्र ने निजी वाहन से आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया. पुलिस टीम लगातार बदमाशों की कार का पीछा करती रही.

कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लियाघटनाक्रम के दौरान डूलानिया के आसपास थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने भागती कार के टायर पर गोली चलाई. टायर खराब होने के बावजूद बदमाश नहीं रुके और रिम पर ही तेज रफ्तार में कार दौड़ाते रहे. इस दौरान वे पुलिस से बचकर निकलने की कोशिश करते रहे. उधर, आरोपियों को रोकने के लिए पीपली चौकी पर नाकेबंदी करवाई गई. पुलिस ने रास्ता रोककर कार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया.

चारों आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहेप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चारों आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनमें तीन आरोपी झज्जर और एक रोहतक का निवासी बताया जा रहा है. ATM तोड़ने की कोशिश, CCTV कैमरों पर पेंट करने, बिना नंबर की कार से फरार होने और पीछा करने वाली पुलिस से बचने के लिए खराब टायर के बावजूद वाहन दौड़ाने का घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस की कार्रवाई से ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम हो गई और चारों आरोपी पकड़ में आ गए. आरोपियों की पहचान, आपराधिक रिकॉर्ड और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद सामने आएगी.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

October 14, 2026, 18:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj