Sports

15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटकाया… युजवेंद्र चहल की जिंदगी की वो खौफनाक रात, जिसे याद कर कांप जाती है रूह

होमखेलक्रिकेट

15वीं मंजिल से उल्टा लटकाया… चहल की वो खौफनाक रात, जिसे याद कर कांपती है रूह

Last Updated:October 16, 2026, 16:29 IST

Yuzvendra Chahal Aakash Chopra Podcast: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2013 के आईपीएल के दौरान हुए एक खौफनाक वाकये का खुलासा किया है. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु में आरसीबी की एक पार्टी के दौरान नशे में धुत एक विदेशी खिलाड़ी ने चहल को होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटका दिया था. दूसरे खिलाड़ियों के समय पर बीच-बचैव से उनकी जान बची. उस समय कम उम्र और अनुभवहीनता के कारण चहल ने कोई शिकायत नहीं की और अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित किया.15वीं मंजिल से उल्टा लटकाया... चहल की वो खौफनाक रात, जिसे याद कर कांपती है रूहZoomयुजवेंद्र चहल को 15वीं मंजिल से लटका दिया गया था.

नई दिल्ली. युजवेंद्र चहल ने मैदान पर अपनी फिरकी से कई दिग्गजों को छकाया है. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उनका नाम दर्ज है.अपने आईपीएल करियर में 188 मैचों के दौरान 233 विकेट झटकने वाले चहल ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों के इशारे पर नचाया है. मैदान पर हमेशा मुस्कुराते रहने वाले और जिंदादिल माने जाने वाले चहल ने एक ऐसा खौफनाक खुलासा किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. यह वाकया साल 2013 का है, जब यह स्टार स्पिनर मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हुआ करता था.

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि कैसे एक नशे में धुत विदेशी खिलाड़ी ने उन्हें होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटका दिया था. उस समय कई मीडिया रिपोर्ट्स और फैंस ने कयास लगाए थे कि वह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स हो सकते हैं. हालांकि, बाद में चहल ने खुद इस बात पर खुलकर बात की और साफ किया कि वह वाकया किस तरह से घटा था.

युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा को इंटरव्यू दिया.

आरसीबी की पार्टी और नशे में धुत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ीआकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के पॉडकास्ट में घटना को याद करते हुए युजवेंद्र चहल ने बताया है कि वह आईपीएल के दौरान बेंगलुरु में आरसीबी (RCB) द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल हुए थे. उस समय वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे. पार्टी में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अत्यधिक नशे की हालत में था. वह बेहद मजबूत और गठीले शरीर का था. चहल के मुताबिक, वह खिलाड़ी न तो एंड्रयू साइमंड्स था और न ही जेम्स फ्रैंकलिन, बल्कि कोई अन्य विदेशी खिलाड़ी था.

जब बालकनी से उल्टा लटका दिया गयाचहल ने उस खौफनाक रात को याद करते हुए कहा, ‘पार्टी के दौरान उस खिलाड़ी ने मुझे बुलाया और अचानक हवा में उठा लिया. पहले मुझे लगा कि वह सिर्फ मजाक कर रहा है, लेकिन अगले ही पल उसने मुझे होटल की बालकनी से बाहर की तरफ उल्टा लटका दिया. मैं अपनी जान बचाने के लिए उसके गले से कसकर चिपका हुआ था.’

‘लगा मानो मुझे दूसरा जन्म मिल गया हो’स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि कमरे में मौजूद अन्य मेहमानों और खिलाड़ियों की सांसें थम गईं. जब लोगों ने देखा कि स्थिति हाथ से निकल रही है और चहल की जान खतरे में है, तो वे तुरंत दौड़कर आए और बीच-बचैव किया. लोगों ने किसी तरह चहल को ऊपर खींचा और उनकी जान बचाई. चहल ने बताया कि वह मंजर इतना डरावना था कि उन्हें लगा मानो उन्हें दूसरा जन्म मिल गया हो. वह होटल की कोई 15वीं या 16वीं मंजिल थी और नीचे देखना किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी था. हैरानी की बात यह थी कि इतनी खतरनाक हरकत करने के बाद भी वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हंस रहा था, जबकि चहल बुरी तरह सहम चुके थे.

औपचारिक शिकायत न करने का फैसलाचहल ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय वह उम्र में काफी छोटे थे और उनके पास इतने बड़े मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराने या कानूनी कदम उठाने की परिपक्वता नहीं थी. उस समय वह अनभिज्ञ थे और उन्होंने इस कड़वी याद को पीछे छोड़कर अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल और क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने पर केंद्रित करने का फैसला किया.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और वापसी की उम्मीदवर्तमान समय की बात करें तो युजवेंद्र चहल लंबे समय से नेशनल टीम की मुख्य योजनाओं से बाहर चल रहे हैं. भारत के लिए उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था. इसके बावजूद, वह दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग यानी आईपीएल में लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया है. हाल ही में संपन्न हुए 2026 के आईपीएल सीजन में भी इस अनुभवी लेग स्पिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 16:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj