Rajasthan

सरपंच प्रत्याशी के पोस्टर लगाते समय करंट से युवक की मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

Last Updated:October 17, 2026, 10:29 IST

राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद झकझोर देने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. प्रत्याशी के चुनावी पोस्टर और फ्लेक्स लगा रहा एक युवक ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया. इस भयानक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है. जब इस खौफनाक हादसे की खबर परिवार वालों तक पहुंची, तो घर में चीख-पुकार मच गई. तीन बहनों के इकलौते भाई की इस तरह अचानक हुई दर्दनाक मौत से हर किसी की आंखें नम हैं. चुनाव के इस माहौल में इस दिल चीर देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है.सरपंच प्रत्याशी के पोस्टर लगाते समय 11K KV हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवकZoom

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में पंचायत चुनाव के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. सरपंच पद के प्रत्याशी के चुनावी पोस्टर और फ्लेक्स लगा रहे युवक की 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

यह हादसा चिरखाना बस स्टैंड पर हुआ. जानकारी के अनुसार, युवक पंचायत चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी के पोस्टर और फ्लेक्स लगा रहा था. इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया.

हादसे के बाद अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया. तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

About the AuthorLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 17, 2026, 10:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj