इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, ‘आजीवन वीजा’ हो सकता है कैंसल, नोटिस जारी करके पूछा- ‘क्यों रद्द न करें OCI कार्ड’

Last Updated:October 17, 2026, 17:53 IST
नई दिल्ली: इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. एक्टर की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. मुंबई के ‘फॉर्नर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर’ (FRRO) ने उनके नाम ‘सो काज नोटिस’ जारी किया है, जिसमें इमरान खान से पूछा गया है कि क्यों न उनका (ओसीआई कार्ड) कैंसल कर दिया जाए. एक्टर से 15 दिनों के भीतर इस नोटिस पर जवाब मांगा गया है.
‘ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला एक आजीवन वीजा जैसा दस्तावेज है, जिससे वे बिना वीजा के भारत में आ-जा सकते हैं और लंबे समय तक रह सकते हैं. इसे जारी करने और इससे जुड़े आव्रजन नियमों का प्रबंधन भारत सरकार का फॉर्नर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) करता है. इस कार्ड की मुख्य विशेषता यह है कि ओसीआई धारकों को भारत में रहने के लिए FRRO के पास बार-बार पंजीकरण (Registration) कराने की आवश्यकता नहीं होती है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi..com पर…
First Published :
October 17, 2026, 17:53 IST



