Kareena Kapoor Underrated Movies on OTT: करीना कपूर की वो 5 अंडररेटेड मूवीज, OTT पर मचा रखा है गदर, हटकर दिखा बेबो का अंदाज

Last Updated:October 17, 2026, 16:58 IST
Kareena Kapoor Underrated Movies on OTT: दर्शकों के बीच करीना कपूर की इमेज एक ग्लैमरस हीरोइन की रही है. हालांकि, उन्होंने हिंदी सिनेमा में ऑफबीट किरदार निभाकर लोगों को चौंकाया भी है. अगर आप बेबो की रुटीन से अलग फिल्में देखना चाहते हैं, तो इन 5 फिल्मों पर जरूर गौर फरमाएं जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं. उन्होंने इन अंडररेटेड फिल्मों में अपनी खूबसूरती के अलावा एक्टिंग से खूब ध्यान खींचा. कुछ किरदारों में उन्हें अभिनय के लिए भी अवॉर्ड मिला.
नई दिल्ली: करीना कपूर ने कुछ फिल्मों में अपनी ग्लैमरस इमेज से बाहर निकलकर अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है. वे किसी में सेक्स वर्कर बनीं, तो किसी में साधारण पत्नी, जो मुसीबत से अपने पति को बचाती है. उन्होंने एक ऑफबीट फिल्म में एक्टर इमरान खान की लव पार्टनर का भी बिंदास रोल निभाया था. अगर आप करीना कपूर के फैन हैं, तो आपको उनकी ये 5 अंडररेटेड फिल्में जरूर देखनी चाहिए, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2004 में आई ‘देव’ एक पॉलिटिकल ड्रामा है. इसे गोविंद निहलानी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में करीना ने ‘आलिया’ नाम का ऐसा किरदार निभाया है, जो सांप्रदायिक दंगों और पुलिस की राजनीति के बीच फंस जाती है. फिल्म में करीना का किरदार ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं था, जिसके लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. करीना ने इसमें अभिनय की गहरी परतें दिखाईं. आप इसे ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2012 में आई फिल्म ‘तलाश: द आंसर लाइज विदिन’ एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री है. फिल्म की कहानी में एक दुखी पुलिस अधिकारी (आमिर खान) को सड़क हादसे में हुई एक रहस्यमयी मौत की जांच करने को कहा जाता है. इस बीच, उसकी मुलाकात रोजी (करीना कपूर) नाम की एक सेक्स वर्कर से होती है. फिल्म ने कमर्शियल लेवल पर ठीकठाक परफॉर्म किया था. इसमें करीना का रोजी के रोल में यादगार परफॉर्मेंस है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
साल 2003 में आई ‘चमेली’ ने सेक्स वर्कर का रोल निभाया है. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि एक रात एक इन्वेस्टमेंट बैंकर (राहुल बोस) फंस जाता है. उसकी मुलाकात चमेली से होती है. वे दुनिया को लेकर काफी निराशावादी है, लेकिन उसका दिल बहुत साफ और अच्छा है. (फोटो साभार: IMDb)
करीना ने फिल्म ‘चमेली’ से अपनी मेनस्ट्रीम इमेज को तोड़ दिया था. करीना ने एक ऐसी दमदार परफॉरमेंस दी, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी. उन्हें इसके लिए ‘फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड’ मिला. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2012 में आई फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ एक रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म की कहानी में एक आर्किटेक्ट और बिंदास हेयरस्टाइलिस्ट की लव स्टोरी दिखाई गई है जो लास वेगास में नशे की हालत में शादी कर लेते हैं. इसके बाद, वे अपनी जिंदगी को समझने की कोशिश करते हैं. यह बॉलीवुड की तामझाम वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से अलग है. शकुत बत्रा ने फिल्म में मॉडर्न लव स्टोरी को दिखाया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देखें. (फोटो साभार: IMDb)
साल 2004 में आई फिल्म ‘ऐतराज’ एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें एक आदमी अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलता है, जो उसकी कॉर्पोरेट बॉस बन गई है. वह उस पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाती है. वहीं, उसकी वफादार पत्नी (करीना कपूर) कोर्ट में उसका साथ देती है और उसके लिए लड़ती है. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भले निगेटिव रोल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हो, मगर करीना कपूर का समझदार पत्नी का किरदार कोर्टरूम ड्रामा की इमोशनल कहानी को थामे रखता है. इसे आप जी5 में देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 17, 2026, 16:55 IST



