Rajasthan

खुद की नर्सरी खोलना चाहते हैं? जानिए पौधों का बिजनेस शुरू करने से पहले किन 5 जरूरी बातों का रखना होगा ध्यान

नागौर. आज के समय में पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए नर्सरी का व्यवसाय कमाई का अच्छा साधन बन सकता है. घरों में गार्डन तैयार करने, खेतों में पौधे लगाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण और शादी समारोहों में सजावट के लिए विभिन्न प्रकार के पौधों की जरूरत रहती है. ऐसे में अगर सही जगह पर नर्सरी शुरू की जाए और ग्राहकों की मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जाएं, तो इस व्यवसाय को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है.

नर्सरी व्यवसाय धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि मैं पिछले लगभग 13 साल से नर्सरी लगा रखा हूं और नर्सरी शुरू करने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां ग्राहकों का आना-जाना आसान हो और आसपास अच्छा बाजार उपलब्ध हो. मुख्य सड़क के पास या ऐसी जगह पर नर्सरी खोलना फायदेमंद हो सकता है, जहां लोगों की नजर आसानी से पौधों पर पड़े. इसके साथ ही पर्याप्त खुली जगह, पानी की सुविधा, पौधों के लिए अनुकूल वातावरण और सामान रखने की व्यवस्था भी होनी चाहिए. जगह का चयन करने से पहले आसपास की दूसरी नर्सरियों और बाजार में पौधों की मांग का आकलन जरूर करना चाहिए.

कितनी लागत से शुरू कर सकते हैं व्यवसाय?नर्सरी का व्यवसाय छोटे या बड़े स्तर पर शुरू किया जा सकता है. शुरुआती निवेश जगह, किराया, पौधों की संख्या, शेडनेट, सिंचाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं पर निर्भर करता है. एक व्यवस्थित नर्सरी शुरू करने के लिए लगभग 10 लाख रुपये से शुरुआत करने का अनुमान लगाया जा सकता है, पौधे अधिकतर आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद में अलग-अलग राज्यों से मंगवा जाते हैं. हालांकि कम बजट में छोटे स्तर पर भी काम शुरू किया जा सकता है. इस राशि का उपयोग पौधे खरीदने, गमले, खाद, मिट्टी, बीज, शेडनेट, पानी की व्यवस्था और जरूरी उपकरणों पर किया जा सकता है. निवेश करने से पहले खर्चों का पूरा हिसाब तैयार करना चाहिए.

पौधों की सही किस्मों का करें चयननर्सरी में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग प्रकार के पौधे रखने चाहिए. नर्सरी में 5 रुपए से लेकर 50 हजार तक के पौधे की उपलब्ध होते हैं. इसमें फूलों वाले पौधे, सजावटी पौधे, फलदार पौधे, छायादार पेड़, सब्जियों की पौध और मौसमी पौधे शामिल किए जा सकते हैं. इसके अलावा गमले, जैविक खाद, मिट्टी का मिश्रण और पौधों की देखभाल से जुड़ा सामान भी रखा जा सकता है. शुरुआत में उन पौधों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिनकी स्थानीय बाजार में अच्छी मांग हो.

बाजार में संपर्क बनाना भी जरूरीनर्सरी के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आसपास के गार्डन, पार्कों की देखभाल करने वाले लोगों, किसानों, माली, ठेकेदारों और घरों में बागवानी करने वाले ग्राहकों से संपर्क बनाना चाहिए. नियमित ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाने से पौधों की बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

नर्सरी में पौधों को समय पर पानी देना, उचित खाद उपलब्ध कराना और कीटों से बचाव करना जरूरी है. पौधों की गुणवत्ता अच्छी रहने पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है. साथ ही बिक्री और खर्च का नियमित रिकॉर्ड रखना चाहिए, ताकि व्यवसाय की वास्तविक कमाई का पता चल सके.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj