National

चोरबागान हादसे में 19 की मौत, ₹25 लाख मुआवजा और नौकरी का ऐलान – Kolkata Chorbagan Durga Puja pandal stampede 19 dead rupees 2500000 compensation jobs

Last Updated:October 18, 2026, 05:40 IST

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल के साथ ही बिहार और झारखंड में दुर्गा पूजा का उत्‍सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. बंगाल में तो दुर्गा पूजा के उत्‍सव को लेकर अलग ही उत्‍साह और उमंग रहता है. उत्‍सवी माहौल उस समय गम में तब्‍दील हो गया जब कोलकाता के चोरबागान इलाके में एक दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हैं. सरकार की तरफ से मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.चोरबागान हादसे में 19 की मौत, ₹25 लाख मुआवजा और नौकरी का ऐलानZoomपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान में एक दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. (फोटो: PTI)

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता स्थित चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात को भगदड़ मचने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए. घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं. घायलों में 1 हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा के आयोजकों, निजी सुरक्षा गार्डों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को सांत्‍वना दी है. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कोलकाता के दुर्गा पंडाल में मची भगदड़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ेंLocation :

Kolkata,West Bengal

First Published :

October 18, 2026, 05:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj