National

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: बारिश से बचने के लिए गेट की तरफ भागी भीड़ और मच गई चीख-पुकार

होमताजा खबरwest bengalKolkata

पूजा पंडाल हादसा: बारिश से बचने के लिए गेट की तरफ भागी भीड़ और मच गई चीख-पुकार

Agency:एजेंसियां

Last Updated:October 17, 2026, 23:33 IST

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे में कम से कम 17 लोगों में मारे जाने की खबर है. घायलों की संख्‍या 35 बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया है.कोलकाता: उत्तरी कोलकाता में शनिवार (17 अक्टूबर 2026) की शाम करीब 7:40 बजे बड़ा हादसा हो गया. गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित शारदा पार्क (चोरबागान) सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक बारिश शुरू होने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई, पंडाल के बाहर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही भारी भीड़ बारिश से बचने के लिए अचानक एग्जिट गेट की ओर भागी. इस अफरातफरी के कारण कई लोग सड़क पर गिर पड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में कम से कम 35 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन (DMG) टीम और मेडिकल टीम के साथ कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गईं. स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा कारणों से चोरबागान पूजा पंडाल को फिलहाल आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जाना घायलों का हाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे. उन्होंने वहां भर्ती घायलों का हाल जाना और मेडिकल टीम को उचित दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घायलों की स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे. मौके पर आपदा प्रबंधन कर्मी तैनात हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है.

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इस दर्दनाक हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया. गृह मंत्री ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से सभी घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

राज्यपाल रवि और पूर्व सीएम ममता ने जताया दुख

चोरबागान पूजा पंडाल में हुए हादसे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. वहीं, ममता बनर्जी ने घटना पर गहरा सदमा जताते हुए मां दुर्गा से घायलों के जल्द ठीक होने और उनके परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की.

इस बीच टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रशासन को इस भयानक हादसे पर तुरंत सर्वोच्च प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि घटना को दबाने की कोशिश न की जाए, इससे उल्टा असर हो सकता है. घोष ने मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में तुरंत डॉक्टरों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है.

About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ेंLocation :

Kolkata,West Bengal

First Published :

October 17, 2026, 22:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj