Entertainment

Tiger Shroff Attacked । Who Attack Tiger Shroff in Mumbai। Tiger Shroff Salman Khan Connection। टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली

Last Updated:October 18, 2026, 20:37 IST

Tiger Shroff Attacked Mumbai: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में जानलेवा हमला हुआ है. जुहू की सड़क पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेता को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई, जबकि हमलावर मौका पाकर तुरंत फरार हो गए. हम हमले में टाइगर सेफ हैं. खबर मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी है. लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है. टाइगर के एक प्रशंसक को गोली लगी है. कुल 5 राउंड फायरिंग की गई.टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्‍मेदारीZoomटाइगर श्राफ पर मुंबई में हमला हुआ. (PTI)

मुंबई के जुहू इलाके से एक बेहद सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन अज्ञात बाइक सवारों ने जुहू में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस भयानक गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल पैदा हो गया. गनीमत रही कि टाइगर को गोली नहीं लगी. इस घटना में एक प्रशसंक को गोली लगी है. कुल पांच राउंड गोली चलाई गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से मौके से फरार हो गए. खबर मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने टाइगर श्राफ पर हमले की जिम्‍मेदारी ली है. मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया है.

जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही जवाब दिया जाएगा: डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने न्‍यूज18 इंडिया से बातचीत में कहा कि एक उभरते हुए स्‍टार पर हमला बेहद दुखद है. इसे बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा. गैंगस्‍टर्स को करारा जवाब दिया जाएगा. 90 के दशक में भी इस तरह की चीजें होती थी. जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही जवाब दिया जाएगा. महाराष्‍ट्र सरकार इसे बर्दाश्‍त नहीं करेगी. किसी को डरने की जरूरत नहीं. जिसे सुरक्षा की जरूरत है, उसके लिए व्‍यवस्‍था की जाएगी.

जो सलमान के साथ काम करेगा… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारीबॉलीवुड में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों की दहशत लौट आई है. खबर मिलते ही जब पुलिस की टीमों ने तफ्तीश शुरू की, तो इस हमले के तार सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गए. बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. गैंग की तरफ से की गई पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया कि टाइगर को पहले कॉल करके चेतावनी दी गई थी, लेकिन बात न मानने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं, पोस्ट में पूरे बॉलीवुड को खुली धमकी देते हुए कहा गया है कि जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका अगला नंबर होगा.

5 राउंड गोलियां चलीं, बाल-बाल बचे टाइगरताजा अपडेट्स के मुताबिक, तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने टाइगर की कार पर निशाना साधते हुए कम से कम 5 राउंड गोलियां चलाईं. गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है और घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके.

मुंबई की कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हमलामायानगरी में सरेआम हुई इस गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र की सियासत पूरी तरह गरमा गई है. कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग, और अब टाइगर श्रॉफ पर हमला साबित करता है कि मुंबई में जंगलराज कायम हो चुका है. सावंत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं और आज स्थिति ऐसी हो गई है कि “बिहार भी इससे बेहतर लगने लगा है.”

About the AuthorSandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 18, 2026, 19:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj