Rajasthan

खदान के बाहर क्या हुआ था? बेहरमी से मारपीट का नया वीडियो आया सामने

Last Updated:October 20, 2026, 13:28 IST

Atar Singh Bhadana Murder Case: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इसमें खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर कुछ लोग अतर सिंह भड़ाना को जमीन पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर लात मारने और पत्थरों से हमला करने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, वीडियो आरोपियों ने ही बनाया था. इस बीच पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों राजवीर और नरेश को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी को करौली बॉर्डर के पास और दूसरे को डीग जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा के पास से पकड़ा गया. अब तक इस हत्याकांड में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.अतर सिंह भड़ाना: जमीन पर पटककर चेहरे को कुचला, बेरहमी का नया वीडियो आया सामने Zoomभरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है.

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर अतर सिंह भड़ाना को जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लोग उनके चेहरे पर लात मारते और पत्थरों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना की भयावहता सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है. न्यूज राजस्थान पर सामने आए इस एक्सक्लूसिव वीडियो में अतर सिंह भड़ाना के साथ की गई मारपीट के दृश्य दिखाई दे रहे हैं.

वहीं, पुलिस ने इस हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर और नरेश के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जाएगी. अब तक इस मामले में पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सामने आए नए वीडियो में खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर अतर सिंह भड़ाना के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है. वीडियो के मुताबिक, लोग उन्हें जमीन पर पटककर पीट रहे हैं. कुछ लोग उनके चेहरे पर लात मारते नजर आ रहे हैं, जबकि पत्थरों से भी हमला किया जा रहा है. वीडियो में मारपीट की बेरहमी साफ दिखाई देती है.

आरोपियों के द्वारा ही वीडियो बनाने की समाने आ रही बात

इस वीडियो के सामने आने से हत्याकांड के मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो आरोपियों ने ही बनाया था. हालांकि, वीडियो किसने बनाया और इसे किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. वीडियो में दिखाई देने वाली घटनाओं और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि भी पुलिस जांच के आधार पर होगी.

राजवीर और नरेश गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी पकड़े

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर और नरेश शामिल हैं. इनमें से एक आरोपी को करौली बॉर्डर के पास से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को डीग जिले में उत्तर प्रदेश की सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों से अब पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वारदात में उनकी क्या भूमिका थी और घटना से जुड़े अन्य लोगों के बारे में क्या जानकारी मिल सकती है. दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.

हत्याकांड की जांच में वीडियो अहम

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में सामने आया यह नया वीडियो जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है. इसमें दिखाई दे रही मारपीट की घटनाओं और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा सकती है. साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति और इसके सामने आने की की भी जांच की जरूरत है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है. दो नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में कौन-कौन शामिल था और घटना किस तरह से अंजाम दिया गया.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

October 20, 2026, 13:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj