Rajasthan

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तनोट माता मंदिर पहुंचे अशोक गहलोत, पूजा-अर्चना के बाद दिखा अलग अंदाज

Last Updated:October 18, 2026, 22:59 IST

Ashok Gehlot Jaisalmer Visit: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत रविवार को जैसलमेर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित प्रसिद्ध तनोटराय माता मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की. गहलोत ने प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर में उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने राजस्थानी लोकगीत ‘ठरको’ गुनगुनाया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideतनोटराय माता के दरबार में अशोक गहलोत ने गुनगुनाया राजस्थानी गीत ‘ठरको’Zoomअशोक गहलोत ने गुनगुनाया राजस्थानी गीत ‘ठरको’

जैसलमेर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत रविवार को सरहदी जैसलमेर जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान गहलोत भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित विश्व प्रसिद्ध तनोटराय माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की उन्होंने प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की. मंदिर में दर्शन के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत का अलग अंदाज भी देखने को मिला उन्होंने राजस्थानी लोकगीत ‘ठरको’ गुनगुनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तनोट मंदिर पहुंचने पर स्थानीय स्तर पर हलचल देखने को मिली गहलोत ने मंदिर में माता के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित तनोटराय माता मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है सीमा क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस मंदिर का धार्मिक के साथ-साथ सामरिक महत्व भी है. मंदिर में दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लोक कलाकार राजस्थानी लोकगीत ‘ठरको’ गुनगुनाते नजर आए उनके इस अंदाज ने दौरे को एक अलग रंग दिया राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक गीत-संगीत की झलक उनके इस पल में देखने को मिली.

लोक संस्कृति और सरहदी जैसलमेर की पहचान की झलक देखने को मिलीअशोक गहलोत के तनोट दौरे के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे नेताओं ने भी माता के दर्शन किए और धार्मिक स्थल पर समय बिताया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जैसलमेर दौरा पश्चिमी राजस्थान के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के लिहाज से भी पंचायतीराज चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरहदी क्षेत्र में पहुंचकर तनोटराय माता के दर्शन करना उनके दौरे का प्रमुख पड़ाव रहा इस दौरान धार्मिक आस्था, राजस्थानी लोक संस्कृति और सरहदी जैसलमेर की पहचान की झलक देखने को मिली.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

October 18, 2026, 22:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj