Entertainment

टाइगर श्रॉफ के सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी, चेहरे पर टेंशन, फायरिंग के बाद आई एक्टर की डराने वाली तस्वीर

Last Updated:October 19, 2026, 05:59 IST

18 अक्टूबर, रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइकसवारों ने गोलीबारी की. मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके में एक्टर पर ये हमला हुआ जिसके बाद तीनों बाइकसवार मौके से फरार हो गए. टाइगर श्रॉफ की जान बच गई लेकिन वो चोटिल हो गए हैं. हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और एक्टर से बात की. फडणवीस ने पुलिस आयुक्त देवेन भारती से घटना की जानकारी मांगी और उनसे कहा कि वे हमलावरों को जल्द पकड़ें, जांच में तेजी लाएं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी टाइगर श्रॉफ से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे. टाइगर श्रॉफ के सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी,फायरिंग के बाद आई एक्टर की तस्वीरZoom(फोटो साभार एएनआई)

नई दिल्ली. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना से मुंबई में दहशत फैल गई है. साथ ही उनकी हेल्थ को लेकर फैंस के बीच चिंता की स्थिति बनी हुई है. इस बीच टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो फैंस के लिए राहत की बात है. तस्वीर में टाइगर श्रॉफ के हाथ और सीने पर पट्टी बंधी हुई है. साथ ही उन्होंने हाथ में गरम पट्टी भी बांध रखी है. टाइगर श्रॉफ की यह फोटो उस वक्त की है जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे. मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंद ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

टाइगर श्रॉफ पर हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात कर उनका हालचाल लिया. सीएम ने एक्टर को आश्वासन दिलाया है कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.

टाइगर श्रॉफ पर हमले का वीडियो भी सामने आया है

टाइगर श्रॉफ पर हमले का सीसीटीवी वीडियो.

#WATCH | Mumbai | Visuals from inside the residence of Tiger Shroff as Maharashtra Dy CM Eknath Shinde arrived to visit him following an incident of firing at his car, injuring his driver

The actor is safe and has not sustained any gunshot injuries, as per Mumbai Police

(Visuals source: Shivsena PR)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj