Rajasthan

Sirohi News: माउंट आबू की इन जगहों पर हुई थी विनोद खन्ना की इस फिल्म की शूटिंग, अब कुछ ऐसी दिखती है ये जगह

Last Updated:October 20, 2026, 11:01 IST

Sirohi News: माउंट आबू की नक्की लेक, भारतमाता नमन स्थल और सनसेट पॉइंट पर कभी बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की फिल्म के कई सीन शूट हुए थे. आज ये जगहें खूबसूरत नजारों और फिल्मी यादों के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.Amazon Prime DayTop Deals Inside

हिल स्टेशन माउंट आबू के नक्की लेक के भारतमाता नमन स्थल वाली जगह पर फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए थे. यहां विनोद खन्ना फिल्म की horin के साथ नजर आए थे. फिल्म के कई वार्षिक बाद यहां भारतमाता नमन स्थल बन गया है. इसे देखने और फिल्म में दिखाई है लोकेशंस को देखने यहां कई पर्यटक आते है.

नक्की लेक से करीब 150 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी पर बने इस व्यू प्वाइंट पर भी फिल्म के कुछ दिन दिखाए गए थे. इसमें विनोद खन्ना बड़ी चट्टान पर बैठकर पॉज देते और फिल्म की हिरोइन उनकी पेंटिंग बनाते हुए नजर आती है. पीछे नक्की लेकर का सुंदर नजारा भी दिखाई देता है. आज भी यहां कई पर्यटक नक्की लेक का स्काई व्यू देखने और फोटोग्राफी और सेल्फी लेने यहां आते है.

नक्की लेक से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित सनसेट पॉइंट पर भी फिल्म के कुछ दृश्य शूट हुए थे. इसमें फिल्म के हीरो विनोद खन्ना हीरोइन के साथ सनसेट पॉइंट की सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आते है. यहां पर कई लोकेशंस पर फिल्म के दृश्य शूट हुए थे. जिन्हें देखने के लिए कई पर्यटक यहां आते है. ये जगह ढलते हुए सूरज को देखने के लिए पर्यटकों का फेवरेट स्पॉट है. फिल्म के बाद इस जगह का वन विभाग द्वारा विकास करवाए जाने से अब इस लोकेशन की सूरत काफी बदल गई है.

Add as Preferred Source on Google

नक्की लेक के परिक्रमा पथ पर बने गार्डन में भी फिल्म के कुछ दृश्य दिखाए गए. जिसमें हीरोइन गार्डन में पौधों को पानी देते दिखाई दे रही है और पीछे लेक का सुंदर व्यू नजर आ रहा है. नक्की लेक के आसपास अब समय के साथ कई गार्डन डेवलप हो गए है. जैसे गांधी वाटिका, क्रोकोडाइल पार्क राम जानकी गार्डन, वंडर पार्क.

माउंट आबू की नकी लेक के आसपास बने परिक्रमा पथ पर चलते हुए और पीछे लेक के सुंदर नजारों के फिल्म के कई दृश्य दिखाए गए है. अब इस वॉकिंग पाथ को नगरपालिका प्रशासन ने काफी विकसित कर दिया है. जगह जगह सुंदर लाइट्स और आकर्षक गमलों में फूल नजर आते है. वहीं वॉकिंग पाथ पर सुंदर पेंटिंग्स भी देखने को मिलती है. माउंट आबू फिल्म शूटिंग के लिए राजस्थान की बेस्ट लोकेशन में गिना जाता है. गत वर्ष भी यहां तेलुगु फिल्म जटाधारा की शूटिंग हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 20, 2026, 11:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj