National

Ganga River Bridge : गंगा नदी पर बन रहा 3.6 किलोमीटर लंबा पुल, कम हो जाएगी बनारस-प्रयागराज की दूरी

Last Updated:October 21, 2026, 07:24 IST

Ganga River Bridge : प्रयागराज और बनारस के बीच करीब 4 किलोमीटर लंबे एक और ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ है. इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है और इस प्रोजेक्ट पर करीब 1,000 करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है. यह ब्रिज तैयार होने के बाद शास्त्री पुल पर दबाव कम होगा और बनारस से प्रयागराज की दूरी भी कम हो जाएगी. ब्रिज को बनाने का काम शुरू किया जा चुका है और इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है.Amazon Prime DayTop Deals Insideगंगा नदी पर बन रहा 3.6 किलोमीटर लंबा पुल, कम हो जाएगी बनारस-प्रयागराज की दूरीZoomप्रयागराज में गंगा नदी पर 3.6 किलोमीटर लंबा पुल बनाने का काम शुरू हो चुका है.

नई दिल्ली. गंगा नदी के किनारे बसे दो ऐताहिसक शहर बनारस और प्रयागराज के बीच आवाजाही के लिए अभी हजारों की संख्या में यात्री सिर्फ शास्त्री पुल का इस्तेमाल करते हैं. इस पुल पर पूरे दिन यातायात का भारी दबाव भी रहता है, लेकिन अब गंगा नदी पर एक और पुल बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. गंगा का जलस्तर नीचे आने के बाद प्रयागराज और बनारस के बीच सलोरी-हेता पट्टी सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है. 3.6 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच आवाजाही भी आसान हो जाएगी और सफर का समय भी कम लगेगा.

इस पुल का निर्माण प्रयागराज के पास गंगा नदी पर सलोरी नाम स्थान से शुरू किया जा रहा है, जो आईआईआरटी के पास स्थित है. यहां से पुल का निर्माण शुरू करके हेतापट्टी तक ले जाया जाएगा और कुल 3.6 किलोमीटर लंबा पुल बनाने की तैयारी है. इस पर करीब 953 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका निर्माण कार्य ढाई से 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पुल के तैयार होने के बाद प्रयागराज से वाराणसी के बीच आवाजाही काफी आसान हो जाएगी. गंगा का जलस्तर कम होने के बाद इस पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है. इसका निर्माण राज्य सेतु निगम करा रहा है और उसने रोलर चलाकर नदी तक पहुंचने का रास्ता भी बना दिया है.

सरकार ने दे दी पहली किस्तइस पुल के निर्माण के लिए पहली किस्त सरकार की तरफ से जारी भी हो चुकी है. सरकार ने 20 जनवरी, 2026 को ही पुल निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे. निर्माण पूरा होने के बाद यह पुल प्रयागराज शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से जोड़ेगा जो प्रयागराज-वाराणसी मार्ग है. इसके अलावा यह पुल भदोही, बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी काफी सहूलियत पैदा करेगा. इस पुल से प्रयागराज से बनरास जाने में भी लगने वाले समय और दूरी की बचत होगी. इस पुल को तैयार करने में करीब 62 पिलर बनाए जाएंगे और गंगा नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही पिलर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 21, 2026, 07:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj