Entertainment

हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग के जब मुरीद हुए डायरेक्टर, 1 झटके में बदल दी स्क्रिप्ट, इस कल्ट फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Last Updated:October 24, 2026, 05:01 IST

अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। देहरादून में जन्मीं और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय के गुर सीखने वाली हिमानी ने कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘हम आपके हैं कौन’ में उन्हें कास्ट करने के लिए निर्देशक सूरज बड़जात्या ने खास तौर पर स्क्रिप्ट में बदलाव किया था. एक नाटक में उनकी लाजवाब एक्टिंग देखकर सूरज बड़जात्या इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने फिल्म में एक नया किरदार ही जोड़ दिया था.

ख़बरें फटाफट

हिमानी शिवपुरी के जब मुरीद हुए डायरेक्टर, 1 झटके में बदली थी स्क्रिप्टZoomहिमानी शिवपुरी ने अपनी अदाकारी से जीता फैंस का दिल. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. दिग्गज एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों मे अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. लेकिन क्या आपको पता है कि हिमानी शिवपुरी के लिए आइकॉनिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया था. यह खुलासा खुद हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में किया था. आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ा यह किस्सा बताते हैं.

हिमानी शिवपुरी का जन्म 24 अक्टूबर 1960 को देहरादून में हुआ था. उनके पिता डॉ. हरिदत्त भट्ट ‘शैलेश’ जाने-माने लेखक और शिक्षक थे. हिमानी की पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल में हुई. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें थिएटर से लगाव हो गया था. अभिनय को अपना करियर बनाने के लिए हिमानी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में दाखिला लिया. यहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और कई साल तक थिएटर से जुड़ी रहीं. उनके लिए थिएटर सिर्फ काम नहीं, बल्कि पहला प्यार था. यही वजह है कि फिल्मों में पहचान बनाने के बाद भी उनका थिएटर से रिश्ता बना रहा.

‘अजहर का ख्वाब’ नाटक ने बदली हिमानी शिवपुरी की तकदीर

हिमानी शिवपुरी के करियर में उस समय बड़ा मोड़ आया, जब वह एक नाटक ‘अजहर का ख्वाब’ में अभिनय कर रही थीं. इस नाटक को देखने के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या भी पहुंचे थे. हिमानी की अदाकारी ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उस समय सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ पर काम कर रहे थे.

हिमानी शिवपुरी के लिए ‘हम आपके हैं कौन’ की बदली स्क्रिप्ट

हिमानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सूरज बड़जात्या ने उनसे कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार थी, लेकिन उनकी अदाकारी देखने के बाद उन्होंने फिल्म में एक मुस्लिम किरदार जोड़ने का फैसला किया. यह हिमानी के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं था. इस तरह ‘हम आपके हैं कौन’ हिमानी शिवपुरी के फिल्मी करियर की अहम फिल्मों में शामिल हो गई. इस फिल्म की सफलता ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए.

हिमानी शिवपुरी ने इन फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेरा

‘हम आपके हैं कौन’ के बाद हिमानी शिवपुरी को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘परदेस’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला. इन फिल्मों में उन्होंने सहायक भूमिकाएं निभाईं, लेकिन उनका अभिनय दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया. ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘एक और एक ग्यारह’ जैसी फिल्मों में उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया. आज हिमानी शिवपुरी उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिन्होंने छोटे-बड़े हर किरदार को अपनी अदाकारी से यादगार बनाया.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 24, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj