Sports

IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के 1434 दिनों का इंतजार खत्म, वापसी के बाद मिला पहला विकेट, जिसके लिए आंखें पथरा गई थी

होमखेलक्रिकेट

भुवनेश्वर कुमार के 1434 दिनों का इंतजार खत्म, वापसी के बाद मिला पहला विकेट

Last Updated:October 24, 2026, 13:11 IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया. टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी करते हुए उन्होंने पहला विकेट लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भुवी 4 ओवर की गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन दूसरे टी20 में उन्होंने डेरिल मिचेल को आउट कर अपने विकेट के सूखे को खत्म किया.भुवनेश्वर कुमार के 1434 दिनों का इंतजार खत्म, वापसी के बाद मिला पहला विकेटZoomभुवनेश्वर कुमार डेरिल मिचेल को किया आउट

नई दिल्ली: भारत के लिए चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने भुवनेश्वर कुमार का विकेट के लिए इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी मैच में भुवी को एक भी विकेट नहीं मिला था और वह महंगे भी रहे थे, लेकिन दूसरे टी20 में उन्होंने डेरिल मिचेल को आउट कर विकेट के सूखे को खत्म किया. भुवनेश्वर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 1434 दिनों के बाद ये विकेट मिला है. आखिरी बार उन्होंने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ 20 नवंबर 2022 में विकेट हासिल किया था.

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन चिन्नास्वामी में खेला गया वह मैच बारिश के कारण धुल गया था. इस के बाद फिर वह न्यूजीलैंड दौरे पर आए और पहले टी20 में उन्होंने 4 ओवर में 49 रन खर्च कर डाले, इस दौरान उन्हें विकेट भी नहीं मिला, लेकिन दूसरे मैच में उनका इंतजार खत्म हो गया.

दूसरे टी20 में भी भारत ने जीता टॉस

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में लगातार दूसरी बार टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता. टॉस जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले टी20 में भी टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में ही गिरा था. हैगली ओवर के इस मैदान पर पिच बल्लेबाजों के पक्ष में रहा है.

यही कारण है कि पहले टी20 मैच में कीवी टीम ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 225 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने भी 226 रन बनाकर मैच को जीत लिया. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का ये सबसे बड़ा रनचेज था. इस तरह भारतीय ने मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. वहीं, अब उसकी कोशिश होगी कि वह दूसरे मैच में भी जीत दर्ज करें, जिसेस सीरीज में वह 2-0 की बढत बना सकें.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 24, 2026, 13:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj