Rajasthan

राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू कितने अमीर? अकूत दौलत का हिसाब देख चकरा जाएंगे आप

चूरू. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच नेताओं के परिवारों की संपत्ति का ब्योरा भी सुर्खियों में आ गया है. इस बार चुनावी मैदान में केवल राजनीतिक दिग्गजों के परिवारों की एंट्री ही चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि उनके नामांकन पत्रों के साथ दाखिल किए गए हलफनामों में सामने आई करोड़ों की संपत्ति भी लोगों का ध्यान खींच रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और पुत्रवधू कनिका सिंह राठौड़ ने चूरू जिला परिषद चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है. दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

लेकिन उनकी उम्मीदवारी से ज्यादा चर्चा दोनों की संपत्ति को लेकर हो रही है. चुनावी हलफनामों के मुताबिक पति-पत्नी के पास कुल मिलाकर करीब 145 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है. इनमें करोड़ों रुपए के शेयर, निवेश, जमीन-जायदाद और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं. पराक्रम सिंह के नाम अकेले करीब 62 करोड़ रुपए के शेयर दर्ज हैं, जबकि कनिका सिंह के पास एक किलो सोना और 20 किलो चांदी है. दोनों के शपथ-पत्र में सामने आए संपत्ति के आंकड़ों ने चूरू के पंचायत चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है.

बेटे के पास 130 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ के पास करीब 112.75 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है. इसके अलावा उनके नाम 17.96 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी दर्ज है. इस तरह उनकी कुल घोषित संपत्ति करीब 130.71 करोड़ रुपए है. पराक्रम सिंह ने विभिन्न कंपनियों के शेयरों में करीब 62.11 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है. इसके अलावा अलग-अलग व्यक्तियों और फर्मों को करीब 50.41 करोड़ रुपए ऋण या अग्रिम के रूप में दिए जाने का विवरण भी हलफनामे में दर्ज है.

बहू के पास एक किलो सोना और 20 किलो चांदी

राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह राठौड़ भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 8.81 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 5.50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. इस तरह उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग 14.31 करोड़ रुपए है. कनिका सिंह के पास एक किलो सोना और 20 किलो चांदी है. इनकी कुल घोषित कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपए बताई गई है.

शेयर बाजार में भी करोड़ों का निवेश

कनिका सिंह के नाम विभिन्न कंपनियों के करीब 5.77 करोड़ रुपए के शेयर दर्ज हैं. इसके अलावा 98 लाख रुपए से अधिक का अन्य निवेश भी है. जयपुर में उनके नाम व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां भी दर्ज हैं. वहीं, पराक्रम सिंह के पास 100 ग्राम सोना है, जिसकी घोषित कीमत 14.50 लाख रुपए है. दोनों के पास बैंक जमा, नकदी, शेयर और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियां भी हैं.

विदेश से पढ़े हैं राजेंद्र राठौड़ के बेटे

शिक्षा के मामले में भी दोनों की अलग पहचान है. 45 वर्षीय पराक्रम सिंह राठौड़ ने ब्रिटेन के कार्डिफ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है. वहीं, उनकी पत्नी 40 वर्षीय कनिका सिंह राठौड़ महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से स्नातक हैं. दोनों अब सक्रिय राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

चरू जिला परिषद चुनाव में दोनों की एंट्री

पराक्रम सिंह राठौड़ चूरू जिला परिषद के वार्ड संख्या 39 से भाजपा उम्मीदवार हैं, जबकि कनिका सिंह वार्ड संख्या 23 से चुनाव लड़ रही हैं. दोनों की उम्मीदवारी के साथ राजेंद्र राठौड़ के परिवार की नई पीढ़ी ने स्थानीय राजनीति में कदम रखा है. अब देखना होगा कि करोड़ों की संपत्ति और राजनीतिक विरासत के बीच मतदाता दोनों उम्मीदवारों को कितना समर्थन देते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj