Entertainment

वो रोमांटिक कॉमेडी सीरीज, जिसके रिलीज हुए 4 सीजन, 10 साल बाद भी नहीं उतरा इसका खुमार, एक्ट्रेस ने ताजा की यादें

Last Updated:October 25, 2026, 18:48 IST

एक्ट्रेस मिथिला पालकर की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज लिटिल थिंग्स को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. मिथिला और को-स्टार ध्रुव सहगल ने सोशल मीडिया पर यादें ताजा करते हुए शो को मिला प्यार बयां किया.Amazon Prime DayTop Deals Insideवो रोमांटिक कॉमेडी सीरीज, रिलीज हुए 4 सीजन, 10 साल बाद भी नहीं उतरा खुमारZoom

नई दिल्ली. एक्ट्रेस मिथिला पालकर की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘लिटिल थिंग्स’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. रविवार को इस खास मौके पर मिथिला ने शो से जुड़ी कुछ यादें शेयर की और बताया कि इतने साल बाद भी इस सीरीज को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. उन्होंने ‘लिटिल थिंग्स’ को ऐसा तोहफा बताया, जिससे मिलने वाली खुशियां लगातार बनी हुई हैं.

मिथिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के 10 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ”10 साल पहले आज ही के दिन इस शो का पहला एपिसोड रिलीज हुआ था और 10 साल बाद भी हम खुशकिस्मत हैं कि हमें इस छोटे से प्यार भरे प्रोजेक्ट के लिए इतना प्यार मिल रहा है. ‘लिटिल थिंग्स’ एक ऐसा तोहफा है, जिससे मिलने वाली खुशियां कभी खत्म नहीं होतीं. क्या आपका कोई पसंदीदा एपिसोड या सीजन है? हमें जरूर बताएं.”

लिटिल थिंग्स के दस सालमिथिला की इस पोस्ट पर उनके को-स्टार ध्रुव सहगल ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ”वाह, 10 साल हो गए. मैं इस शो और इसकी टीम का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं. यह शो प्यार और दोस्ती से बना था.” इसके साथ ही ध्रुव ने अपने कुछ पसंदीदा एपिसोड के नाम भी बताए, जिनमें ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’, ‘वर्टिकल हाउसिंग’, ‘रेक्टैंगल्स’ और ‘सीनियर सिटिजन्स’ शामिल हैं.

रोमांटिक कॉमेडी सीरीजवहीं, अभिनेत्री महिमा मकवाना ने भी शो की तारीफ करते हुए लिखा, ”यह मेरे सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. काव्या और ध्रुव दोनों दिल के बहुत अच्छे हैं.” ‘लिटिल थिंग्स’ एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसे ध्रुव सहगल ने बनाया है. इसमें मिथिला पालकर ने काव्या कुलकर्णी और ध्रुव सहगल ने ध्रुव वत्स का किरदार निभाया है. कहानी मुंबई में साथ रहने वाले एक लिव-इन कपल की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में दिखाया गया है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें किस तरह रिश्तों को प्रभावित करती हैं और समय के साथ दो लोगों के बीच का रिश्ता कैसे बदलता है.

शो के बारे मेंशो में अभिषेक भालेराव ने मूर्ति, नवनी परिहार ने काव्या की मां इला कुलकर्णी और ऋषि देशपांडे ने काव्या के पिता सतीश कुलकर्णी का किरदार निभाया है. इस सीरीज का निर्देशन अजय भुयान और रुचिर अरुण ने किया है.

‘लिटिल थिंग्स’ के सीजन‘लिटिल थिंग्स’ का पहला सीजन 25 अक्टूबर 2016 से 22 नवंबर 2016 के बीच डाइस मीडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. दर्शकों के बीच शो की लोकप्रियता बढ़ने के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके अगले सीजन स्ट्रीम किए. सीरीज का दूसरा सीजन 5 अक्टूबर 2018 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, जबकि तीसरा सीजन 9 नवंबर 2019 को आया. इसके बाद शो का चौथा और आखिरी सीजन 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज हुआ.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

October 25, 2026, 18:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj