Keoladeo National Park: भरतपुर के केवलादेव पार्क में दिखा दुर्लभ गोल्ड फ्लावर पक्षी, 4 हजार KM का सफर तय कर पहुंचा

Last Updated:October 25, 2026, 10:54 IST
Keoladeo National Park: भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में दुर्लभ गोल्ड फ्लावर पक्षी दिखाई दिया है. करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय कर शीतकाल बिताने पहुंचे इस पक्षी की पीली आंखें और अनोखी पहचान पर्यटकों व पक्षी प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.
भरतपुर. विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क में इन दिनों प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इसी बीच पार्क में एक दुर्लभ गोल्ड फ्लावर पक्षी दिखाई दिया है जो करीब 4 हजार किलोमीटर का लंबा सफर तय कर शीतकाल बिताने के लिए यहां पहुंचा है. इस दुर्लभ पक्षी को देखकर पर्यटकों में खासा रोमांच देखने को मिल रहा है. वहीं पक्षी प्रेमियों और वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए भी इसकी मौजूदगी बेहद खास मानी जा रही है. केवलादेव नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता और देशी-विदेशी पक्षियों की मौजूदगी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है.सर्दियों के मौसम में यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं. ऐसे में दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों का दिखाई देना पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा देता है.
गोल्ड फ्लावर पक्षी का नजर आना भी इसी तरह का खास अवसर है. घना के गाइड केपी लवानिया ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गोल्ड फ्लावर पक्षी काफी दुर्लभ है और पार्क में बहुत कम दिखाई देता है. यही वजह है कि इसे देखना पक्षी प्रेमियों के लिए खास अनुभव है. उन्होंने बताया कि इस पक्षी की लंबाई करीब 16 सेंटीमीटर होती है, इसकी आंखें पीली होती हैं. आंखों के नीचे एक विशेष धब्बा दिखाई देता है, जो इसकी पहचान में मदद करता है.
गाइड के अनुसार प्रजनन के समय इस पक्षी के रंग में भी बदलाव देखने को मिलता है. इस दौरान इसका रंग काले से भूरा हो जाता है और इसके सीने पर एक काली रेखा दिखाई देती है. ये विशेषताएं इसे दूसरे पक्षियों से अलग पहचान देती हैं. केवलादेव नेशनल पार्क में ऐसे दुर्लभ प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी यहां के प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता के महत्व को भी दर्शाती है. पक्षियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां इस पार्क को विशेष बनाती हैं. यही कारण है कि हर साल देश-विदेश से पर्यटक यहां पक्षियों को देखने पहुंचते हैं. गोल्ड फ्लावर पक्षी की मौजूदगी ने एक बार फिर केवलादेव नेशनल पार्क की पहचान को मजबूत किया है. अब पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों की नजर इस दुर्लभ मेहमान को देखने पर टिकी हुई है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 25, 2026, 10:54 IST



