Rajasthan

1 लाख कार्यकर्ताओं का दिल्ली रैली में जुटान करेगी राजस्थान कांग्रेस, जयपुर बैठक में बड़े नेताओं ने बनाया प्लान

Last Updated:October 25, 2026, 19:25 IST

राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को होने जा रही कांग्रेस की रैली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जयपुर में पार्टी के दिग्गज नेताओं की हाई-लेवल बैठक ली. इसमें राजस्थान से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने का बड़ा लक्ष्य तय किया गया है. कांग्रेस का दावा है कि इस ऐतिहासिक महारैली में देशभर से लगभग 10 लाख लोग जुटेंगे.कांग्रेस की बैठक में बड़े फैसले, राजस्थान से 1 लाख वर्कर पहुंचेंगे दिल्लीZoom

जयपुर. दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए राजस्थान कांग्रेस ने कमर कस ली है. पार्टी ने राजस्थान से 1 लाख कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जयपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की.

बैठक में रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. वेणुगोपाल ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें कहा कि राजस्थान से लक्ष्य से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.

दिल्ली रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा

कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. रैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस भी संगठन स्तर पर तैयारियां कर रही है. पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है.

वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा

केसी वेणुगोपाल ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग के रवैये को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रुख दिन-ब-दिन बदल रहा है. वेणुगोपाल ने साफ किया कि विपक्ष वोट चोरी के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगा. कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेगी.

बोले- रैली के नतीजे आने वाले समय में दिखेंगे

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 1 नवंबर की दिल्ली रैली के बड़े नतीजे आने वाले समय में सामने आएंगे. कांग्रेस का दावा है कि रैली के जरिए वोट चोरी के मुद्दे को देशभर में उठाया जाएगा. राजस्थान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए संगठन को सक्रिय किया गया है.

About the AuthorLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 25, 2026, 19:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj