दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला, सचिन के क्लब में शामिल

होमखेलक्रिकेट
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
Last Updated:October 26, 2026, 08:28 IST
भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. दीप्ति का वनडे में ये दूसरा शतक था. उनकी शतकीय पारी के कारण भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.शतक लगाने के बाद बल्ला उठाते हुए दीप्ति शर्मा (फोटो-X/@ShuklaRajiv)
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वनडे में इतिहास रच दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच में दीप्ति ने 86 गेंद में नाबाद 106 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके लगाए. वनडे में दीप्ति का ये दूसरा शतक था. इसके साथ ही दीप्ति छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 26, 2026, 08:28 IST



