नए लुक में नजर आएगा गणेश धाम प्रवेश द्वार, पर्यटकों की सुविधाओं में होगा इजाफा

Last Updated:October 26, 2026, 12:20 IST
Ranthambore Tiger Reserve Latest News : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व के आने वाले पर्यटकों को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है. यहां टाइगर रिजर्व के मुख्य द्वार को अब नया लुक दिया जा रहा है. इसके साथ पर्यटकों के लिए यहां एयरकंडिशनर वेटिंग एरिया भी तैयार करवाया जा रहा है. करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य आगामी एक महीने में पूरे होने की संभावना जताई जा रही है.रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मुख्य प्रवेश द्वार का कार्य एक महीने में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
सवाई माधोपुर. देश दुनिया में टाइगर सफारी के लिए प्रसिद्ध सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व का मुख्य प्रवेश द्वार अब नए लुक में नजर आएगा. यहां मुख्य प्रवेश द्वार गणेश धाम पर नए द्वार का निर्माण करवाया जा रहा. स्थानीय स्थापत्य कला के अनुरूप जोधपुरी पत्थर से करवाये जा रहे नए मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण के बाद रणथंभौर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक करीब एक करोड़ की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है. इसके साथ पर्यटकों के लिए दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है.
सैलानियों को पर्यटन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत रणथंभौर में मुख्य प्रवेश द्वार सहित कई तरह के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं. गणेश धाम पर करवाये जा रहे मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण में जोधपुरी पत्थर काम में लिया जा रहा है. इन पर आकर्षक नक्काशी और कारीगरी करवाई जा रही है. निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की नक्काशी और कारीगरी में रणथंभौर की स्थापत्य कला और वास्तुकला का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
पर्यटकों के लिए बनाया जा रहा है वातानुकूलित वेटिंग हॉल एरियामुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही यहां पर्यटकों सहित वनकर्मियों और पर्यटक गाइड तथा वाहन चालकों के लिए भी कई तरह की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि टाइगर सफारी के दौरान सैलानियों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा सके. पर्यटकों के लिए वातानुकूलित वेटिंग हॉल एरिया और लेट बाथ का निर्माण भी करवाया जा रहा है. इसके साथ ही वनकर्मियों के विश्राम के लिए कमरे का निर्माण करवाया जा रहा है.
करीब एक महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगारणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि गणेश धाम पर मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रगति पर है. आगामी करीब एक माह में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. मुख्य प्रवेश द्वार और वेटिंग हॉल सहित अन्य विकास कार्य पूर्ण होने पर रणथंभौर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को गणेश धाम पर रणथंभौर का नया स्वरूप देखने मिलेगा. यहां देश दुनिया से पर्यटक आते हैं. सैलानियों को पहले से बेहतर सुविधा देना वन विभाग की पहली प्राथमिकता है.
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan
First Published :
October 26, 2026, 12:20 IST



