Entertainment

बॉलीवुड में दिवाली पार्टी कब: अक्षय से मनीष तक के घर सजेगी महफिल, सितारों पर पेहरेदारी! पैप्स के लिए सख्त शर्तें

Last Updated:October 26, 2026, 14:04 IST

हाल में ही टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया. हर कोई सुरक्षा को लेकर चिंता में आ गया. अब इस बीच दिवाली की पार्टी का रंग भी फीका लग रहा है. इसके बावजूद कई सितारे पार्टी होस्ट कर रहे हैं लेकिन नए नियम कायदों के साथ. चलिए बताते हैं कब कौन पार्टी होस्ट कर रहा है.

बीते दिनों एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी का जो हमला हुआ, उसने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. इस घटना के बाद से इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर हर कोई डरा हुआ है. अक्षय कुमार, आमिर खान से लेकर सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की सख्त सुरक्षा देखने को मिल रही है. इस बीच बॉलीवुड में दिवाली का जश्न भी देखने को मिल रहा है. कब किसके घर दिवाली पार्टी होने वाली है ये डिटेल सामने आ गई है. मगर सितारों ने कई सख्त कदम भी उठाए हैं.

हाल में ही उड़ता तीर एक्टर आयुष्मान खुराना और पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिवाली पार्टी का आगाज किया. उनके मुंबई वाले घर पर बीते शुक्रवार पार्टी हुई. जहां करण जौहर, सारा अली खान से लेकर ट्विंकल खन्ना नजर आईं. (Image Courtesy of Instagram /@manishmalhotra)

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब जल्द ही अक्षय कुमार से लेकर रमेश तौरानी के घर पार्टी होने वाली है. बॉलीवुड में कब कौन पार्टी दे रहा है, इसका केलैंडर सामने आ गया है. अब 30 अक्टूबर को प्रोड्यूसर आनंद पंडित के घर पार्टी होने वाली है. हर साल की तरह वह इस बार भी ये पार्टी होस्ट करेंगे. (Image Courtesy of Instagram /@shilpashetty)

Add as Preferred Source on Google

आनंद पंडित की पार्टी में कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आ सकते हैं. वहीं कृति सेनन भी इस बार दिवाली पार्टी होस्ट करने वाली हैं. लेकिन उनकी पार्टी की तारीख सामने नहीं आई है. (Image Courtesy of Instagram /@kritisanon)

2 नवंबर: प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के घर हर साल दिवाली पर नया रंग और ऊर्जा देखने को मिलती है. इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी पार्टी देंगे. जहां सलमान खान से लेकर तमाम बड़े सितारे शिरकत कर सकते हैं. (Image Courtesy of Instagram /@manishmalhotra)

3 नवंबर: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी दिवाली पार्टी होस्ट करने का विचार कर रहे हैं. दोनों अपने मुंबई वाले घर पर 3 नवंबर को ये आयोजन कर सकते हैं. जहां तमाम सितारे दिखाई देंगे. (Image Courtesy of Instagram /@twinklekhanna)

5 नवंबर: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर हर साल दिवाली की पार्टी होती है. जहां रेखा से लेकर करण जौहर और तमाम सितारे नजर आते हैं. इस साल भी वह पार्टी देने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डिजाइनर के घर 5 नवंबर को दिवाली पार्टी होगी. (Image Courtesy of Instagram /@manishmalhotra)

7 नवंबर को प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर पार्टी होने वाली है. जहां टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों का मेला लग सकता है. जितेंद्र की बेटी एकता कपूर भी त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं और दिवाली उनके लिए एक खास त्योहार है. वहीं प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी भी दिवाली पार्टी होस्ट कर सकती हैं लेकिन अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. (Image Courtesy of Instagram /@poojahegde)

इस साल किन सितारों के घर नहीं होगी दिवाली पार्टी: बताया जा रहा है कि दिया मिर्जा इस साल दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करेंगी. पिछले साल उन्होंने इंटीमेट पार्टी रखी थी जहां उनके दोस्त और कई सितारे नजर आए थे. फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने भी पिछले साल पार्टी की थी लेकिन इस साल वह भी पार्टी होस्ट नहीं कर रहे हैं. (Image Courtesy of Instagram /@manishmalhotra)

दिवाली पर बॉलीवुड की सुरक्षा का मुद्दा: टाइगर श्रॉफ के हमले के बाद से इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है. इसका असर दिवाली पार्टी में भी देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा असर पैप्स पर भी पड़ता दिख रहा है. सितारे अब पैप्स को आगाह कर रहे हैं. बड़े बड़े इवेंट में पैप्स को अब आधार कार्ड दिखाकर एंट्री मिल रही है. (Image Courtesy of Instagram /@manishmalhotra)

इसी रिपोर्ट में पैपाराजी पल्लव पालीवाल ने बताया, ‘इस साल पैपाराजी को दिवाली पार्टी कवर करने के लिए नहीं बुलाया गया है. इतना ही नहीं कई बड़े इवेंट में भी यही हो रहा है. हम सभी से आधार कार्ड दिखाने की मांग की गई है. जो कि सुरक्षा के लिहाज से एक अच्छा फैसला है. अभी तक हमें सिर्फ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का इन्विटेशन मिला है.’

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 26, 2026, 13:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj