रणजी ट्रॉफी में कोहराम, 7 विकेट लेकर सारांश जैन ने अकेले तहस-नहस किया बिहार, 99 पर ढेर पूरी टीम

होमखेलक्रिकेट
रणजी ट्रॉफी में कोहराम, 7 विकेट लेकर सारांश जैन ने अकेले तहस-नहस किया बिहार
Last Updated:October 26, 2026, 14:17 IST
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे दौर के मुकाबले में मध्यप्रदेश के सारांश जैन ने कोहराम मचा दिया. अपनी खतरनाक फिरकी गेंदबाजदी से बिहार के खिलाफ सारांश ने अकेले 7 विकेट अपने नाम काम कर लिया. सारांश की इस गेंदबाजी के कारण ही बिहार की पूरी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 99 रन के स्कोर ऑलआउट हो गई.सारांश जैन ने रणजी ट्रॉफी में लिए 7 विकेट
नई दिल्ली: इसी साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया. तीसरे दौर के मुकाबले में सारांश ने मध्यप्रदेश के लिए बिहार के खिलाफ अकेले 7 विकेट झटक कर सनसनी मचा दी. पारी में सारांश ने 13 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 40 रन दिए. सारांश की इस घातक गेंदबाजी के आगे बिहार की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. सारांश के अलावा मध्यप्रदेश के लिए आवेश खान ने 2 और कुमार कार्तिकेय ने 1 विकेट हासिल किया.
वहीं, बिहार की तरफ से बल्लेबाजी की बात करें तो उसके सिर्फ 2 खिलाड़ी ही दहाई के आंकड़े को पार कर पाए. बिहार के लिए सबसे ज्यादा, ओपनर बल्लेबाज मंगल महरौर ने 87 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाजों का आना-जाना लगा रहा. मंगल के अलावा निचले क्रम में सूरज कश्यप ने किसी तरह 15 रनों का योगदान दिया. इन दोनों को छोड़कर बिहार की पूरी टीम बल्लेबाजी में विफल रही.
कैसा रहा सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू
घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू मिला-जुला रहा. श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर वह कुल 3 विकेट ही ले पाए. इसके अलावा बल्लेबाजी में भी सारांश कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि, लाल गेंद के क्रिकेट में जैसे ही वह घरेलू सर्किट पर लौटे, उन्होंने अपनी लय फिर से हासिल कर ली है.
मध्यप्रदेश के लिए सारांश का करियर
33 साल के सारांश जैन ने साल 2014 में मध्यप्रदेश के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से वह एमपी के लिए 60 फर्स्ट क्लास और 47 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश के नाम अब कुल 202 विकेट हो चुके हैं, जबकि लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 38 विकेट लिए हैं. गेंदबाजी के अलावा सारांश निचले क्रम के एक भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं. सारांश ने बल्लेबाजी में 2 शतक और 14 अर्द्धशतकों की मदद से फर्स्ट क्लास में 2312 रन बनाए हैं.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 26, 2026, 14:17 IST



