Tech

बिलियन डेज़ सेल के बाद शुरू हो रही Flipkart की नई दिवाली सेल, iPhone 17 से लेकर लैपटॉप तक पर मिलेगी बंपर छूट

फ्लिपकार्ट Big Billion Days 2026 सेल खत्म होने के बाद कंपनी एक बार फिर ग्राहकों के लिए नई फेस्टिव सेल लेकर आ रही है. सेल का ना है फ्लिपकार्ट Big Bang Diwali Sale 2026 और इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी. कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की जानकारी दी गई है. इस सेल में iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा.

फ्लिपकार्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Big Bang Diwali Sale 2026 में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. SBI क्रेडिट कार्ड की EMI ट्रांजैक्शन पर भी यह ऑफर लागू होगा. इसके अलावा, कंपनी ग्राहकों को ₹2 लाख तक का क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी देगी.

फ्लिपकार्ट पे लेटर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ₹1,000 की छूट मिल सकती है. हालांकि, ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए लागू शर्तों और पात्रता को चेक करना जरूरी होगा.

हर घंटे मिलेंगे नए डील्स और खास ऑफर्स

फ्लिपकार्ट इस सेल में अलग-अलग समय पर खास डील्स पेश करेगा. कंपनी ने इन्हें Tick Tock Deals नाम दिया है. इसके तहत हर घंटे नए ऑफर्स मिलने का दावा किया गया है.

सेल के दौरान मिलने वाले कुछ खास ऑफर्स इस तरह हैं:
Price Crash: शाम 7 बजे से 8 बजे तक.
7-9 PM Big Bang Hours: शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक.
Patakha Deals: रात 8 बजे से 10 बजे तक.
Festive Bestsellers: शाम 5 बजे से 7 बजे तक.

इन ऑफर्स के तहत स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और स्मार्टवॉच जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी.

iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन्स पर रहेगी नजरफ्लिपकार्ट ने कंफर्म किया है कि Big Bang Diwali Sale 2026 के दौरान iPhone 17 पर छूट और बैंक ऑफर्स मिलेंगे. इसके अलावा, कई दूसरे स्मार्टफोन भी कम कीमत पर लिस्ट किए जाएंगे.

इनमें Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Boltt Ace, Ai+ Nova 2 Power 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power, HMD Vibe 2 5G, Realme P4 Power 5G, Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Ai+ Nova 2 Neo और Moto G37 Power शामिल हैं.

कंपनी इन डिवाइस पर मिलने वाली सटीक कीमतों और ऑफर्स की पूरी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की है. सेल शुरू होने के करीब और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है.

लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी मिलेगी छूट

स्मार्टफोन के अलावा, फ्लिपकार्ट की इस सेल में लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी डील्स मिलेंगी. कंपनी ने HP 15 लैपटॉप के Intel Core 5 प्रोसेसर वाले मॉडल और Samsung Galaxy Book 4 सीरीज पर डिस्काउंट देने की जानकारी दी है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj