दिल्ली में ‘ऑरा इंडिया टूर’ से पहले आगरा पहुंचे दिलजीत दोसांझ, कड़ी सुरक्षा में किया ताजमहल का दीदार

Last Updated:October 27, 2026, 11:34 IST
AURA TOUR: दिलजीत दोसांझ 30 अक्टूबर से अपने ऑरा इंडिया टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वो अपने इस टूर की शुरुआत राजधानी दिल्ली से करेंगे. दिलजीत 30 तारीख को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने के लिए तैयार है. इस परफॉर्मेंस से पहले उन्होंने आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया.
दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ आगरा पहुंचे.
नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ 30 अक्टूबर से दिल्ली से ऑरा इंडिया टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वो दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे. अपनी परफॉर्मेंस से तीन दिन पहले सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आगरा पहुंचे. वीडियो में देखा जा सकता है कि गायक दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. इस दौरान सिंगर कड़े सुरक्षा घेरे में नजर आए.
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. उनके इर्द-गिर्द पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा था. सामने आए वीडियो में दिलजीत को ताजमहल की खूबसूरती का आनंद लेते देखा जा रहा है. यह दौरा उनके आगामी ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत हो रहा है, जिसमें उनका अगला बड़ा कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. यहां देखें वीडियो
कड़ी सुरक्षा में आगरा पहुंचे दिलजीत दोसांझ
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें सामने आने लगी थीं. अब बुक माय शो की टीम ने साफ किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी.
दिलजीत दोसांझ की सुरक्षा में तैनात रहेंगे हजारों सुरक्षाकर्मी
आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने से जुड़ी अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी जारी कर दी गई. भीड़भाड़ और यातायात नियंत्रित करने के लिए स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर का ‘नो-कार जोन’ बनाया जाएगा.
स्टेडियम और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें करीब 1,500 से 2,000 निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बुकमायशो लाइव की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की और कॉन्सर्ट को लेकर अपनी विस्तृत योजना पेश की. आयोजकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
October 27, 2026, 11:34 IST



