OTT पर छाई मनोज बाजपेयी की ये 5 क्राइम थ्रिलर, 1 का सस्पेंस देख नहीं झपका पाएंगे पलकें, दूसरी में धांसू है किरदार

Last Updated:October 27, 2026, 07:01 IST
क्राइम थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज का शौक है, तो अभिनेता मनोज बाजपेयी की ये कहानियां आपको खूब पसंद आएंगी. कभी पुलिस अफसर बनकर अपराधियों के पीछे पड़ते हैं, तो कभी कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ते नजर आते हैं. मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग और कहानियों में छिपा सस्पेंस दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है. उनकी नई फिल्म ‘गजब रात’ भी ओटीटी पर आ चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी 5 ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जिन्हें क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों को जरूर देखना चाहिए.
नई दिल्ली. अगर आपको मर्डर मिस्ट्री, पुलिस की जांच और अपराध की उलझी हुई कहानियां देखना पसंद है, तो अभिनेता मनोज बाजपेयी की ये फिल्में और वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर मनोज बाजपेयी हर किरदार में जान डाल देते हैं. कभी वह खुफिया अधिकारी बनकर देश की सुरक्षा में जुट जाते हैं, तो कभी अदालत में न्याय की लड़ाई लड़ते नजर आते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘गजब रात’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. अगर आप इस वीकेंड कुछ रोमांचक देखने का प्लान बना रहे हैं, तो मनोज बाजपेयी की इन फिल्मों और वेब सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
इनमें पहली हैं, मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ 23 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है, जबकि नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी इसके निर्माता हैं. कहानी दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की जिंदगी की एक खतरनाक रात के इर्द-गिर्द घूमती है. इस दौरान उसे ऐसे मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है, जहां ईमानदारी और वफादारी के बीच चुनाव करना आसान नहीं होता. अगर आपको पुलिस की जांच और तनाव से भरी क्राइम स्टोरी पसंद हैं, तो यह फिल्म आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है.
दूसरी है, द फैमिली मैन. मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. इसमें वह श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आते हैं, जो एक तरफ देश की सुरक्षा के लिए खुफिया मिशन पर काम करता है और दूसरी तरफ अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालता है.
Add as Preferred Source on Google
इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें एक्शन और सस्पेंस के साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है. श्रीकांत को कई बार ऐसे हालात से गुजरना पड़ता है, जहां उसे अपनी ड्यूटी और परिवार के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल हो जाता है. मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग इस सीरीज को खास बनाती है.
तीसरी है, सिर्फ एक बंदा काफी है. अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां पसंद हैं, तो ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जरूर देख सकते हैं. ZEE5 पर मौजूद इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने वकील पी.सी. सोलंकी का किरदार निभाया है. फिल्म में वह एक प्रभावशाली और ढोंगी धर्मगुरु के खिलाफ पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते हैं. इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कहानी दिखाती है कि मुश्किल हालात में भी एक इंसान अपने हौसले और सच्चाई के दम पर न्याय के लिए कैसे खड़ा रह सकता है. फिल्म में मनोज बाजपेयी की अदाकारी को काफी सराहना मिली थी.
चौथीं है, साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट.मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ भी सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए एक विकल्प है. इस फिल्म में वह एसीपी अविनाश वर्मा की भूमिका निभाते हैं. ये कहानी एक बार में हुई गोलीबारी से शुरू होती है. पुलिस जब मामले की जांच आगे बढ़ाती है, तो इसके पीछे छिपे कई राज और एक बड़ी साजिश सामने आने लगती है. फिल्म में जांच के दौरान मिलने वाले सुराग और लगातार सामने आते नए खुलासे कहानी को आगे बढ़ाते हैं. इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है.
किलर सूप. ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज में एक महिला की अपने पति की जगह एक प्रेमी को लाने की योजना खतरनाक और हास्यपूर्ण घटनाओं की एक श्रृंखला के कारण विफल हो जाती है. मनोज बाजपेयी ने इसमें डबल रोल निभाया है.
अगली है, डिस्पैच .मनोज बाजपेयी एक क्राइम जर्नलिस्ट के रोल में नजर आए हैं, जो बदलते डिजिटल मीडिया परिदृश्य में अपनी नौकरी बचाने के लिए संघर्ष करता है. फिल्म एक बड़े हत्याकांड की पृष्ठभूमि की जांच करते समय उसे जिन खतरों का सामना करना पड़ता है, उन्हें दर्शाती है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 27, 2026, 07:01 IST



