Rajasthan

500 के नोटों की 30 फीट लंबी माला पहना स्वागत, सरपंच की जीत का अनोखा जश्न, देखें वीडियो

Last Updated:October 29, 2026, 10:45 IST

अलवर के मेवात क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकरी में चुनाव जीतने के बाद सरपंच रसीद और नसवारि सरपंच प्रतिनिधि आजान खान का स्वागत देखने लायक था।.गांव के लोगों ने 500 रुपये के नोटों से बनी एक लंबी माला पहनाई. यह माला करीब 25 से 30 फुट लंबी थी. इसमें 500 के लगभग 2000 नोट लगे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बैठती है. घर की छत पर सरपंच को खड़ा किया गया. फिर 8-10 लोगों ने मिलकर इस भारी माला को पकड़ा और सरपंच के गले में पहना दी.500 के नोटों की 30 फीट लंबी माला पहना स्वागत, सरपंच की जीत का अनोखा जश्नZoomअलवर में सरपंच की जीत पर अनोखा जश्न

अलवर. राजस्थान के अलवर के मेवात क्षेत्र में पंचायत चुनाव जीतने के बाद सरपंच का ऐसा स्वागत हुआ कि हर कोई देखता रह गया. गांव के लोगों ने 500-500 रुपये के नोटों से बनी करीब 25 से 30 फीट लंबी माला पहनाकर सरपंच का स्वागत किया. दावा है कि इस माला में करीब 10 लाख रुपये के नोट लगे थे. स्वागत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह अनोखा नजारा मेवात क्षेत्र की ग्राम पंचायत टीकरी के सरपंच रसीद और नसवारी के सरपंच प्रतिनिधि आजान खान के चुनाव जीतने के बाद देखने को मिला. गांव के लोगों ने दोनों के लिए अलग-अलग नोटों की मालाएं तैयार करवाई थीं.

छत पर खड़ा कर पहनाई गई नोटों की माला

माला इतनी लंबी थी कि उसे संभालने के लिए कई लोगों को एक साथ खड़ा होना पड़ा. सरपंच रसीद और सरपंच प्रतिनिधि आजान खान को घर की छत पर खड़ा किया गया. इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर उन्हें नोटों की मालाएं पहनाईं.

बताया जा रहा है कि माला को करीब 8 से 10 लोगों ने पकड़ रखा था. इस अनोखे स्वागत को देखकर वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the AuthorLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 29, 2026, 10:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj