Rajasthan

Ground Report | Karauli Park | Karauli News | Rajasthan News

Last Updated:October 30, 2026, 19:09 IST

Karauli Park Ground Report: राजस्थान के करौली में करोड़ों की लागत से बना स्वर्ण जयंती उद्यान सरकारी अनदेखी और बजट अभाव के कारण बदहाल हो गया है. 2018 में बने इस उद्यान में हजारों पौधे सूख रहे हैं और सुविधाएं नष्ट हो रही हैं. लोगों का कहना है कि उचित सुरक्षा व्यवस्था और नियमित देखरेख नहीं होने से उद्यान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि स्वर्ण जयंती उद्यान का निर्माण मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत करवाया गया था. लेकिन निर्माण के बाद से इसके रखरखाव और अन्य विकास कार्यों के लिए अलग से कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ. ऐसे में उद्यान का नियमित रखरखाव करना और यहां अतिरिक्त विकास कार्य करवाना मुश्किल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

करौली. राजस्थान के करौली में शहर के बीचोंबीच लोगों को जंगल जैसा प्राकृतिक माहौल देने और हरियाली के बीच सुकून के पल बिताने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया स्वर्ण जयंती उद्यान कई सालों से बदहाल है. हजारों पौधों और प्राकृतिक खूबसूरती से गुलजार रहने वाला यह उद्यान अब सरकारी अनदेखी और रखरखाव के अभाव में उजड़ने की कगार पर पहुंच गया है. उद्यान का टूटा मुख्य प्रवेश द्वार, खराब तारबंदी, सूखते पौधे और बदहाल सुविधाएं इसकी वर्तमान स्थिति की कहानी बयां कर रही हैं.

करौली जिला मुख्यालय पर गंगापुर मार्ग स्थित गदका की चौकी के पास वन विभाग के सेंचुरी कार्यालय से सटा यह उद्यान वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत विकसित किया गया था. इसका उद्देश्य शहरवासियों को शहर के बीचोंबीच जंगल जैसा वातावरण उपलब्ध कराना था. इस उद्यान में 74 प्रजातियों के करीब 54 हजार 308 पौधे हैं. इसके अलावा वाटर होल सहित कई ऐसी सुविधाएं विकसित की गई थीं, जिससे यहां आने वाले लोगों को प्राकृतिक वन क्षेत्र जैसा अनुभव मिल सके. लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि उद्यान की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है.

ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई बदहाली की तस्वीर लोकल 18 ने जब मौके पर पहुंचकर स्वर्ण जयंती उद्यान के हालात देखे तो यहां बदहाली की तस्वीर साफ नजर आई. उद्यान का मुख्य प्रवेश द्वार लंबे समय से टूटा हुआ है. अंदर लगे कई विशेष प्रजातियों के पौधे देखरेख और पानी के अभाव में नष्ट होने की कगार पर हैं. लोगों के मनोरंजन और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए विकसित की गई सुविधाएं भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं.

उद्यान में कई जगह जमा है गंदा पानीउद्यान में बनाया गया वाटर होल और अन्य व्यवस्थाएं रखरखाव के अभाव में अपनी उपयोगिता खोती नजर आ रही हैं. यहां बने शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है. वहीं, उद्यान की सुरक्षा के लिए बनाई गई बाउंड्री वॉल और चारों तरफ की गई तारबंदी भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. कुछ हिस्सों में तारबंदी गायब है, जबकि कई जगह गंदा पानी जमा हुआ दिखाई देता है.

असामाजिक तत्वों का भी बना रहता है जमावड़ा स्थानीय लोगों के अनुसार, उद्यान लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है. उद्यान के सामने शराब का ठेका होने के कारण उद्यान के अंदर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है. लोगों का कहना है कि उचित सुरक्षा व्यवस्था और नियमित देखरेख नहीं होने से उद्यान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

राजस्थान के पांच जिलों में बना था ऐसा उद्यान 
स्वर्ण जयंती उद्यान करौली जिले के लिए एक खास उपलब्धि माना जाता है. राजस्थान में इस तरह के स्वर्ण जयंती उद्यान केवल पांच जिलों में विकसित किए गए थे, जिनमें करौली भी शामिल है. ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए इस उद्यान की वर्तमान स्थिति कई सवाल खड़े करती है. हजारों पौधों और प्राकृतिक संसाधनों से तैयार की गई यह जगह अब उचित रखरखाव के अभाव में अपनी पहचान खोती जा रही है.

बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा रखरखाव इस संबंध में डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि स्वर्ण जयंती उद्यान का निर्माण मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत करवाया गया था. लेकिन निर्माण के बाद से इसके रखरखाव और अन्य विकास कार्यों के लिए अलग से कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ. ऐसे में उद्यान का नियमित रखरखाव करना और यहां अतिरिक्त विकास कार्य करवाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए करीब दो महीने पहले यहां एक चौकीदार नियुक्त किया गया है. भविष्य में किसी योजना के तहत अलग से बजट स्वीकृत होने पर ही उद्यान का बेहतर तरीके से रखरखाव और विकास कार्य करवाया जा सकेगा.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Karauli,Rajasthan

First Published :

October 30, 2026, 19:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj