Entertainment

अमिताभ की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग किया रोमांस, दूसरी में नूतन संग रचा इतिहास

Last Updated:October 31, 2026, 14:00 IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिन्हें बहुत कम आंका गया, लेकिन वो दमदार रहीं. फिर चाहे वह ‘ब्लैक’ में एक सख्त शिक्षक से लेकर ‘पा’ में एक अनोखी बीमारी से जूझ रहे बच्चे तक, उनका हर किरदार इन फिल्मों को बेहतरीन बना गया. बिग बी ने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा. इनमें कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चर्चा में न रही हों, लेकिन अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय के दम पर आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं. अमिताभ की इन फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. जहां ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया, वहीं उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्हें लोगों ने बहुत कम आंका. लेकिन बाद में वह यादगार बन गईं. उन्होंने लीक से हटकर किरदार निभाए.इनमें सौदागर,चीनी कम और झुंड जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में अमिताभ ने अपने रोल से लोगों का दिल जीत लिया था.

इनमें पहली है, अमिताभ की साल 1973 में आई ‘सौदागर’. सुधेंदु रॉय की इस फिल्म में अमिताभ ने भाड़े के गुड़ विक्रेता का रोल निभाया था, जो गांव की विधवा नूतन से सिर्फ उसके गुड़ बनाने की प्रतिभा का फायदा उठाने के लिए शादी करता है, यह पितृसत्तात्मक लालच का एक शास्त्रीय अध्ययन है. घुटनों तक धोती बांधे बिग बी, हर इंच एक प्रामाणिक ताड़ पर चढ़ने वाले ताड़ी व्यापारी की तरह दिख रहे थे, उन्होंने आज तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं में से एक निभाई. फिल्म में नूतन संग तो उन्होंने इतिहास रच दिया था. इस यादगार फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं.

दूसरी है, ऋषिकेश मुखर्जी की ‘बेमिसाल’. साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ सुधीर रॉय का किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डॉक्टर होते हैं और अमिताभ बच्चन अपने भाई को बचाने के लिए उसके सारे इल्जामों को अपने ऊपर ले लेता है. और हॉस्पिटल के सभी रिकॉर्ड को बदल देता है. अमिताभ की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म आप वूट पर आसानी से देख सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

तीसरी है, साल 2007 में आई ‘चीनी कम’. आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बुद्धदेव गुप्ता नाम के 64 साल के शेफ का रोल निभाया था. वो लंदन में अपना रेस्टोरेंट चलाने वाला बुद्धदेव अपनी जिंदगी में किसी की दखल पसंद नहीं करता, लेकिन उसकी मुलाकात नीना वर्मा (तब्बू) से होती है और उसकी जिंदगी बदलने लगती है. नीना की उम्र उससे काफी कम है. फिल्म में बेमेल प्यार की कहानी दिखाई गई थी. इसलिए दोनों के रिश्ते में कई मुश्किलें आती हैं. परेश रावल ने नीना के पिता का किरदार निभाया है. इस फिल्म को आप वूट पर देख सकते हैं.

चौथी है, साल 2021 में आई ‘चेहरे’. इस फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन स्टारर नजर आए थे. यह एक सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म कुछ खास पसंद नहीं की गई. फिल्म में उस दौर की चर्चित एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती नजर आई थीं. क्योंकि इससे पहले वह सुशांत केस में जेल गई थीं. अमिताभ की ये फिल्म चर्चा में ज्यादा रही. लेकिन कुछ खास सफल नहीं हुई. इसे आप अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

साल 2022 में आई झुंड. नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी ‘झुंड’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें फुटबॉल बच्चों की जिंदगी बदलने का जरिया बनता है. फिल्म में अमिताभ बच्चन विजय बोराडे नाम के रिटायर्ड खेल शिक्षक की भूमिका में हैं. वह बस्ती के बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें गलत रास्ते से दूर रखकर एक टीम बनाने में मदद करते हैं. फिल्म की कहानी फुटबॉल कोच विजय बारसे के जीवन से प्रेरित है.अमिताभ का किरदार यहां किसी सुपरहीरो की तरह नहीं, बल्कि एक ऐसे शिक्षक के रूप में सामने आता है जो बच्चों की काबिलियत पहचानता है.इस फिल्म को ज्यादा आंका नहीं गया. इसे आप Zee 5 पर देख सकते हैं.

पांचवीं है, बिग बी की फिल्म ‘ऊंचाई’.ये एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दोस्ती, उम्र और अपने सपनों को पूरा करने के जज्बे पर आधारित है. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अमित श्रीवास्तव का किरदार निभाया है. वह अपने दोस्तों ओम शर्मा (अनुपम खेर) और जावेद सिद्दीकी (बोमन ईरानी) के साथ अपने दिवंगत दोस्त भूपेन की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की कठिन यात्रा पर निकलते हैं.फिल्म में अमिताभ का किरदार उम्र बढ़ने के साथ आने वाली चुनौतियों और दोस्ती के प्रति जिम्मेदारी को दिखाता है.उनकी ये फिल्म भी ज्यादा पसंद नहीं की गई. इसे आप ZEE5 पर ही देख सकते हैं.

अगली है, गुडबाय. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने हरिश भल्ला नाम के पिता की भूमिका निभाई है. पत्नी गायत्री (नीना गुप्ता) की अचानक मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य घर लौटते हैं. इसके बाद परिवार में शोक मनाने के तरीके, पुरानी सोच और नई पीढ़ी के विचारों को लेकर कई मतभेद सामने आते हैं. रश्मिका मंदाना ने उनकी बेटी तारा का किरदार निभाया है.अमिताभ का किरदार एक ऐसे पिता का है, जो पत्नी को खोने के दर्द से गुजर रहा है, लेकिन अपने परिवार को संभालने की कोशिश भी करता है. फिल्म में दुख के साथ हल्के-फुल्के पल भी हैं. यह कहानी रिश्तों और परिवार के महत्व को अलग नजरिए से दिखाती है.इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 31, 2026, 14:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj