‘विपक्ष देश के सामने अवरोध पैदा कर रहा’, एकता नगर में पीएम मोदी बोले- दिमागी नक्सल से सतर्क रहना है

होमताजा खबरदेश
विपक्ष देश के सामने अवरोध पैदा कर रहा, PM बोले- दिमागी नक्सल से सतर्क रहें
Last Updated:October 31, 2026, 20:05 IST
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की नीतियों का विरोध करना है, लेकिन अब वह ‘अवरोध पक्ष’ बन चुका है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश के सामने अवरोध पैदा कर रहा है और संविधान को तार-तार करने में लगा है. उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ के खतरे को लेकर भी देशवासियों को सतर्क रहने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता की ताकत का भी जिक्र किया है.राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिमागी नक्सल से सतर्क रहने के लिए कहा है. (Image:@BJP4India)
Ekta Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व सरकार की नीतियों का विरोध करना है, लेकिन दुर्भाग्य से देश में विपक्ष अब ‘अवरोध पक्ष’ बन चुका है. अपनी हताशा और निराशा में विपक्ष देश के सामने अवरोध पैदा कर रहा है. यह विरोध नहीं, अवरोध है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग संविधान को तार-तार करने और देश में विभाजन की साजिशों में लगे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर ऐसी ताकतों का सामना करना होगा. उन्होंने सतर्क करते हुए कहा कि कौन विदेश में गुप्त रूप से मिल रहा है, कौन भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोल रहा है, हमें एकजुट होकर इनका सामना करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि ‘दिमागी नक्सल’ का खतरा देश के ऊपर से टला नहीं है. देश को इनसे हमेशा सतर्क रहना है.
तोड़ी जा चुकी है नक्सलवाद की कमरराष्ट्रीय एकता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ देश की कार्रवाई का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले साल सरदार पटेल के 150वें जन्मदिवस पर उन्होंने यहीं उनके चरणों में खड़े होकर संकल्प लिया था कि जब तक देश नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि ठीक एक साल बाद आज देश का वह संकल्प पूरा हो चुका है. नक्सलवाद की कमर तोड़ी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि 2015 में देश के 126 जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे, लेकिन मार्च 2026 तक देश में ऐसा कोई जिला नहीं रह गया, जो अब भी नक्सलवाद से प्रभावित हो.
उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा और खून-खराबे से पीड़ित रहे ये जिले अब विकास की मुख्यधारा का हिस्सा बन रहे हैं. इन इलाकों में सड़कों का विस्तार हो रहा है, मोबाइल नेटवर्क पहुंच रहा है और स्कूलों की सुविधाएं बढ़ रही हैं. युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के नए अवसर खुल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने एकता दिवस के आयोजन में शामिल हुए नक्सल प्रभावित इलाकों के परिवारों का अभिनंदन किया. साथ ही, इन क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि आज भारत पहले से अधिक सुरक्षित है.
सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को किया एकप्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बिना आज के भारत की कल्पना करना मुश्किल है. सरदार पटेल ने भारत के वर्तमान स्वरूप को गढ़ा और आजादी के बाद 550 से ज्यादा रियासतों को एक कर देश को एकता के सूत्र में पिरोया था. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की विविधता को उसकी बाधा नहीं, बल्कि एकता का वास्तविक आधार मानते थे. उन्होंने देश के भूगोल को जोड़ने के साथ-साथ भावनात्मक एकता की नींव भी मजबूत की. गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के जरिए उन्होंने राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का भी श्रीगणेश किया. पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की ध्वजा 1000 साल से अत्याचारियों के इरादों को ध्वस्त करते हुए स्वाभिमान के साथ फहरा रही है. इसी आत्मगौरव ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की प्रेरणा दी. इस साल देश इस पर्व को भी उत्साह के साथ मना रहा है. उन्होंने बताया कि इस महान कार्य को भी इस वर्ष 75 साल पूरे हुए हैं.
About the AuthorFirst Published :
October 31, 2026, 19:59 IST



