Rajasthan

पुरानी रंजिश बनी दलपत सिंह की हत्या की वजह, वारदात के बाद फरार आरोपी को आमेट पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा

Last Updated:October 31, 2026, 19:47 IST

Rajsamand Murder Case: राजसमंद जिले के सरदारगढ़ में चाकूबाजी कर दलपत सिंह की हत्या के मामले में आमेट पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के पांच दिन बाद आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा गया. CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की.

ख़बरें फटाफट

दलपत सिंह की हत्या कर फरार हुआ राजू सिंह महाराष्ट्र से गिरफ्तारZoomसरदारगढ़ में चाकूबाजी कर दलपत सिंह की हत्या

राजसमंद: राजसमंद जिले से राहत की खबर सामने आ रही है. सरदारगढ़ में हुए दलपत सिंह हत्याकांड के मामले में आमेट थाना पुलिस को घटना के पांच दिन बाद सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजू सिंह को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है.

शुरूवाती जांच और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते दलपत सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

महाराष्ट्र से पकड़ा गया आरोपीवारदात के बाद से ही आमेट पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगातार ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों व साइबर सेल की मदद ली. तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस को आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र में होने का पता चला. इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और वारदात के ठीक पांच दिन बाद मुख्य आरोपी राजू सिंह को महाराष्ट्र से पकड़ लिया.

महाराष्ट्र नंबर की ईको वैन जब्तकार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी राजू सिंह के कब्जे से एक महाराष्ट्र नंबर की ईको वैन भी जब्त की है. बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद इसी गाड़ी की मदद से राज्य छोड़कर भागा था. पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी को राजस्थान से बाहर भागने और महाराष्ट्र में शरण दिलाने में किन-किन लोगों ने मदद की थी. वाहन जब्त कर पुलिस मामले के हर पहलू से साक्ष्य जुटाने में लगी.

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजामपुलिस की शुरूवाती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके कारण इस खूनी वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल आमेट पुलिस आरोपी राजू सिंह से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड से जुड़े अन्य छिपे हुए पहलुओं और इस्तेमाल किए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Rajsamand,Rajasthan

First Published :

October 31, 2026, 19:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj