Entertainment

‘रामायण’ में क्यों जरूरी है रावण? यश ने बताई वजह, बोले- इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मंच पर ले जाने का यही है सही वक्त

नई दिल्ली. सुपरस्टार यश फिल्म ‘रामायण’ में रावण के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं और इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं. इस ग्रैंड प्रोजेक्ट में एक्टिंग करने के साथ-साथ यश इसके सह-निर्माता भी हैं. इन दिनों वह पूरी स्टारकास्ट और टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं. यह मूवी अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस बीच यश ने बताया कि ‘रामायण’ में रावण का होना क्यों जरूरी है. साथ ही कहा कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म को इंडियन सिनेमा दिखाने का यही सही वक्त है.

टुडे स्टार्स के साथ बातचीत में ‘रामायण’ के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, ‘हमारे देश में रामायण को देखने का नजरिया हर राज्य और हर भाषा के हिसाब से अलग है. इस महागाथा की सबसे खूबसूरत बात ही यह है कि हमारी संस्कृति हर किरदार के नजरिए को समझने का मौका देती है. लोगों ने रावण के नजरिए से भी इस कहानी को बयां करने की कोशिश की है. मुझे लगता है कि इस कहानी की यही खूबसूरती इसे आज भी बेहद प्रासंगिक बनाती है.’

शक्ति को संभालना जरूरी होता है

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके दो पहलू हैं- जब हम कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो खूब मेहनत करते हैं और किसी हुनर को सीखते हैं. जब वह मिल जाता है, तो हम बहुत शक्तिशाली बन जाते हैं. लेकिन उसके बाद उस शक्ति को संभाले रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. रावण एक महान विद्वान, अद्भुत संगीतकार और निडर योद्धा था, लेकिन उसके कुछ गलत फैसलों का असर सब पर पड़ा और पूरी कहानी बदल गई.यही बात फिल्म में बहुत खूबसूरती से दिखाई गई है.’

यश ने बताया ‘रामायण’ में रावण का होना क्यों जरूरी है

यश कहते हैं, ‘कोई इंसान राम के विचारों से जुड़ सकता है, तो कोई रावण से. लेकिन राम ने जीवन की मुश्किल परिस्थितियों को जिस तरह संभाला, वही असली सीख है और राम के उस महान व्यक्तित्व को उभारने के लिए रावण का होना बेहद जरूरी है.’ यश ने आगे बताया कि उन्होंने इस फिल्म को को-प्रड्यूस करने का फैसला क्यों लिया. उन्होंने कहा, ‘भारतीय सिनेमा को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने का यह बिल्कुल सही समय है. जिस तरह कोरियन सिनेमा आज दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुका है, भारतीय सिनेमा भी उसी मुकाम का हकदार है. इसी सोच और विजन के साथ हम सभी एक साथ आए हैं.’

5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’ फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ के बैनर तले बन रही ‘रामायण’ दो पार्ट वाली एक भव्य फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के दमदार अवतार में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कई दिग्गज कलाकारों की बड़ी फौज दिखाई देगी. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj