Bansur News | Roadways Bus Hits Sarpanch House |

Last Updated:November 02, 2026, 11:24 IST
Roadways Bus Hits Sarpanch House in Bansur: बानसूर की कल्याणपुरा ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश के चलते रोडवेज बस से नवनिर्वाचित सरपंच के चाचा के मकान को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के ही एक रोडवेज बस परिचालक ने बस घर ले जाकर यह टक्कर मारी, जिससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कमरे में पढ़ रहे बच्चे बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों ने रामपुर बस स्टैंड पर बस को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, और पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Bansur Roadways Bus Incident: बानसूर में चुनावी रंजिश, रोडवेज बस से नवनिर्वाचित सरपंच के चाचा के मकान को मारी टक्कर
Bansur News: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कल्याणपुरा ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश के चलते एक गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां राजस्थान रोडवेज की एक बस से नवनिर्वाचित सरपंच रोहित चौधरी के चाचा के मकान पर कथित तौर पर जानबूझकर टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार टक्कर इतनी ज्यादा भीषण थी कि मकान की मुख्य दीवार के पत्थर टूटकर सीधे अंदर कमरे जा गिरे. गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त कमरे के भीतर कुछ बच्चे बैठकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए. यदि टक्कर थोड़ी और तेज होती या बच्चे दीवार के पास होते तो कोई बड़ा जानी नुकसान भी हो सकता था.
परिचालक पर घर ले जाने और जानबूझकर टक्कर मारने का आरोपनवनिर्वाचित सरपंच रोहित चौधरी के भाई राकेश चौधरी ने मीडिया और पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर-अलवर रूट पर चलने वाली रोडवेज बस का परिचालक सतवीर चौधरी उनके ही गांव का रहने वाला है. आरोप है कि परिचालक रात के समय नियत स्थान पर बस खड़ा करने के बजाय उसे अपने घर ले गया था. सोमवार सुबह उसने कथित तौर पर रंजिश के चलते उनके चाचा मूलचंद चौधरी के मकान को बस से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर से मकान को भारी नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बस को भी क्षति हुई है.
रामपुर बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने पकड़ी बस, पुलिस जांच में जुटीघटना को अंजाम देने के बाद परिचालक मौके से बस लेकर फरार हो गया था. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रामपुर बस स्टैंड पर घेराबंदी कर उस रोडवेज बस को धर दबोचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में लेकर बानसूर थाने ले आई. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और चुनावी रंजिश के इस एंगल की सत्यता का पता लगाने में जुटी है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Kotputli,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 02, 2026, 11:24 IST



