Entertainment

गरबा नाइट पार्टी में अनुपमा पर हुआ जानलेवा हमला, बचाने के चक्कर में प्रेम को लगी गोली, राही के उड़े होश

Last Updated:November 02, 2026, 11:00 IST

Anupamaa 2 November Written Update: ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में गरबा सेलिब्रेशन के बीच बड़ा हादसा होने वाला है. अनूपमा को निशाना बनाने पहुंचे हमलावर की गोली प्रेम को लग जाएगी. डॉक्टर ने उसके अगले 24 घंटे बेहद अहम बताए हैं. अब क्या प्रेम की जान बचा पाएगी अनूपमा?Amazon Prime DayTop Deals Insideगरबा नाइट में अनुपमा पर हमला, बचाने के चक्कर में प्रेम को लगी गोली Zoomअनुपमा को बचाने के चक्कर में प्रेम को लगी गोली (फोटो साभार-screenshot@jiohostar)

नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में गरबा सेलिब्रेशन के बीच ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो शाह परिवार की खुशियां पलभर में छीन लेगा. एक तरफ सभी लोग गरबा में मस्ती करते नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ एक गुंडा अनूपमा को मारने की प्लानिंग कर रहा होगा.

अनूपमा को भी किसी अनहोनी का एहसास होने लगेगा. वह सबको खतरे से बचाने की कोशिश करेगी, लेकिन इस दौरान मामला इतना बिगड़ जाएगा कि प्रेम की जान पर बन आएगी.

अनूपमा को हुआ खतरे का एहसास

एपिसोड की शुरुआत में गुंडा अनूपमा को निशाना बनाने की तैयारी करता है. वह कहता है कि पहले अनूपमा को टारगेट करना है और फिर उसे गोली मारनी है. दूसरी तरफ गरबा इवेंट में माही, आरवी के साथ समय बिताने की कोशिश करती है. वह उसे डांस के लिए प्रपोज करती है. आरवी भी उसके साथ डांस करने के लिए तैयार हो जाता है. दोनों को साथ देखकर पाखी हैरान रह जाती है. इस बीच अनूपमा को कुछ गड़बड़ महसूस होती है. वह वहां मौजूद लोगों को ध्यान से देखने लगती है. उसे एक संदिग्ध शख्स दिखाई देता है. वहीं, परितोष की मुलाकात भी उसी शख्स से हो जाती है. वह उससे सवाल करता है और अनूपमा को सब बताने की बात कहता है. इस पर वह शख्स परितोष को चुप रहने की धमकी देता है.

गरबा के बीच चली गोली, प्रेम ने बचाई अनूपमा की जान

अनूपमा गरबा करती रहती है और दिग्विजय भी उसके साथ मौजूद रहता है. अनूपमा उसे बताती है कि उसे किसी खतरे का एहसास हो रहा है. वह राही, किंजल और ईशानी को भी उस संदिग्ध शख्स के बारे में बताती है. दिग्विजय उसकी बात सुनकर जांच करने जाता है. अनूपमा बाकी लोगों को वहां से जाने के लिए कहती है, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता. इसी बीच वह गुंडा अनूपमा को निशाना बनाकर गोली चला देता है. वहां मौजूद एक रहस्यमयी महिला भी अनूपमा से मिलती है और कहती है कि एक बच्चा खतरे में है. हालांकि, वह अपनी पहचान बताने से मना कर देती है. गोली चलने के बाद अनूपमा और प्रेम उस गुंडे का सामना करते हैं. प्रेम उसे रोकने की कोशिश करता है. अनूपमा उसे पीछे हटने के लिए कहती है, लेकिन इसी दौरान प्रेम को गोली लग जाती है. अनूपमा पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी देती है.

प्रेम की हालत गंभीर

आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर अनूपमा और राही को बताते हैं कि प्रेम के शरीर से गोली निकाल दी गई है, लेकिन अगले 24 घंटे उसके लिए बेहद अहम हैं. यह सुनकर परिवार के सभी लोग परेशान हो जाते हैं. वहीं, राही अनूपमा से नाराज होकर उसे अकेला छोड़ने के लिए कहती है.

दूसरी तरफ परितोष अनूपमा को प्रेम की हालत के लिए जिम्मेदार ठहराता है. लीला भी अनूपमा के फैसलों पर सवाल उठाती है. अब देखना होगा कि प्रेम की हालत में सुधार आता है या नहीं और क्या अनूपमा उस हमलावर का सच सबके सामने ला पाएगी.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

November 02, 2026, 11:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj