Entertainment

सैयामी खेर ने करियर की शुरुआत में ठुकराई 2 बड़ी फिल्में, बोलीं- ‘एक्टर नहीं स्क्रिप्ट देख करती हूं मूवीज’

Last Updated:November 02, 2026, 12:54 IST

एक्ट्रेस सैयामी खेर ने हर बार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. वो जितनी बार पर्दे पर आई हैं उतनी बार उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. एक्ट्रेस के फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘मिर्जया’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने भी डेब्यू किया था.

नई दिल्ली. सैयामी खेर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म ‘मिर्जया’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. फिल्म बजट तक वसूल नहीं कर पाई थी लेकिन 10 सालों के अंदर सैयामी के अलग-अलग तरह के किरदार अदा कर फैंस के साथ ही क्रिटिक्स का भी दिल जीता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

सैयामी खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश के साथ खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में बीते 10 साल उनके लिए कैसे रहे हैं. वो कहती हैं कि करियर की शुरुआत में उन्होंने 2 बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराये थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

सैयामी खेर की ‘मिर्जया’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन इससे उनके लिए इंडस्ट्री में रास्ते खुल गए. एक्ट्रेस ने बताया कि ‘मिर्जया’ की रिलीज से पहले ही उन्हें 2 बड़ी फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन उन्होंने दोनों ही फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

Add as Preferred Source on Google

सैयामी कहती हैं कि उस वक्त वो इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं और इसके बावजूद उन्हें वो रोल्स ठुकराने में कोई मुश्किल नहीं हुई. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फिल्म के बारे में सिर्फ इतना बताया गया था कि हीरो के साथ 2 सीन्स करने हैं. उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट तक ऑफर नहीं की गई थी जिसकी वजह से उन्हें ये ऑफर रिजेक्ट करने में कोई खास मुश्किल नहीं हुई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

सैयामी खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर अपने सफर के बारे में खुलकर अपनी राय रखी. वो इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से नई नहीं हैं. उनकी दादी उषा किरण मराठी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस थीं. वो दिग्गज एक्ट्रेस तन्वी आजमी की रिश्तेदार हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है. यहां कई बार कलाकारों को अपनी प्रतिभा साबित करने से पहले ही उनके लुक्स और व्यक्तित्व के आधार पर आंक लिया जाता है. अभिनेत्री सैयामी खेर ने भी अपने करियर में ऐसे दौर का सामना किया है. उन्होंने बताया कि कैसे करियर में आगे बढ़ने के लिए लोग उन्हें किसी एक्टर या डायरेक्टर को डेट करने की सलाह देते थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

सैयामी खेर ने बताया कि उन्हें लिप जॉब कराने की सलाह भी दी जाती थी. सैयामी खेर का कहना है कि वो बड़े बजट की फिल्मों की बजाय अहम किरदार करना चाहती हैं. उनके लिए स्क्रीन टाइम इतना मायने नहीं रखता है जितना कि किरदार रखता है. वो बड़ी फिल्म में छोटा हिस्सा करने के बजाय छोटी फिल्म में बड़ा हिस्सा करना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

फिल्म इंडस्ट्री में मेल को-स्टार्स की इनसिक्योरिटी के बारे में अपनी राय रखी. वो कहती हैं कि कुछ बड़े सितारे अपने सामने मौजूद एक्ट्रेस को रिएक्शन देने का भी समय नहीं देते हैं. हालांकि, उन्होंने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों इस मामले में बिलकुल अलग हैं. सैयामी की बातें बताती हैं कि उन्होंने अपने करियर में मौके पाने के लिए समझौते करने के बजाय अपने किरदार और अभिनय को प्राथमिकता दी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saiyami)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 02, 2026, 12:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj