Health

दिवाली पर मिठाई खाने का मन है तो गर्भवती महिलाएं जान लें ये जरूरी बात, डॉक्टर ने बताया कितना मीठा है सुरक्षित

Last Updated:November 03, 2026, 07:09 IST

दिवाली पर गर्भवती महिलाएं भी मिठाई का स्वाद ले सकती हैं, लेकिन ज्यादा मीठा खाना मां और होने वाले बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकता है. RG हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पलक दीवान से जानिए कितनी मिठाई खाना सुरक्षित है और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान.

फरीदाबाद: दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयां न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता. बाजार से लेकर घरों तक तरह-तरह की मिठाइयां सज जाती हैं. परिवार के सभी लोग त्योहार का आनंद लेते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं के मन में अक्सर सवाल रहता है कि क्या इस दौरान मिठाई खाना उनके और होने वाले बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्या मीठा खाने से गर्भावस्था में शुगर का खतरा बढ़ जाता है और कितनी मिठाई खाना सुरक्षित है. डॉक्टर की मानें तो गर्भवती महिलाओं को मिठाई खाने से पूरी तरह परहेज करने की जरूरत नहीं है, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

मिठाई खाने से पूरी तरह परहेज जरूरी नहीं

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद RG हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पलक दीवान बताती हैं कि दिवाली पर मिठाई खाने का मन हर किसी का करता है. गर्भवती महिलाएं भी त्योहार के दौरान मिठाई खा सकती हैं. उन्हें इसके लिए पूरी तरह मना नहीं किया जा सकता. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जरूरत से ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. अधिक मात्रा में मिठाई खाने से गर्भावस्था के दौरान ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए त्योहार की खुशी में अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

एक या आधी मिठाई खाना हो सकता है ठीक

डॉ. पलक दीवान बताती है कि गर्भवती महिलाओं को यह समझना चाहिए कि मिठाई उनके सामान्य भोजन का विकल्प नहीं है. कई बार महिलाएं त्योहार के उत्साह में खाना कम करके मिठाई ज्यादा खाने लगती हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्हें अपना रोजाना का संतुलित भोजन समय पर करना चाहिए. इसके साथ मीठे में एक या आधी मिठाई खा लेने से आमतौर पर परेशानी नहीं होती. असली चिंता तब होती है, जब महिला बार-बार और अधिक मात्रा में मिठाई का सेवन करती है. इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर अचानक बढ़ सकता है. इसके बाद सुस्ती और ज्यादा नींद आने जैसी परेशानी महसूस हो सकती है.

बच्चे की सेहत का भी रखें ध्यान

डॉ. पलक दीवान बताती है कि गर्भावस्था में खानपान का सीधा संबंध मां की सेहत के साथ बच्चे के विकास से भी होता है. ऐसे में मिठाई खाते समय उसकी मात्रा पर नियंत्रण रखना जरूरी है. ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को त्योहार के दौरान भी अपने नियमित खानपान और डॉक्टर की ओर से दी गई डाइट संबंधी सलाह का पालन करना चाहिए. दिवाली खुशियों का त्योहार है और गर्भवती महिलाएं भी इसका पूरा आनंद ले सकती हैं. बस स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा मिठाई खाने से बचें.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Faridabad,Faridabad,Haryana

First Published :

November 03, 2026, 07:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj