Entertainment

खालिस्तानी नेशनल आर्मी का बम से उड़ाने का मेल, दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर रेड अलर्ट

Last Updated:November 03, 2026, 08:21 IST

दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में ऑरा इंडिया टूर इवेंट का कॉन्सर्ट होना है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस बीच इंदौर के महापौर कार्यालय को एक धमकी भरा मेल आया है. कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. महापौर ने इस मेल को लेकर एक कॉन्फ्रेंस की और बताया कि यह मेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी नाम के अकाउंट से आया है.खतरे में दिलजीत का कॉन्सर्ट, खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने दी बम से उड़ाने की धमकीZoomदिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा इंडिया टूर 2026 कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @diljitdosanjh)

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है. शो की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. यह शो सी-21 मैदान में होना है. शो की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बीच खालिस्तानी नेशनल आर्मी नाम के ई-मेल अकाउंट से एक धमकी भरा मेल इंदौर के महापौर को मिला है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मेल की पुष्टि की है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर के तीन स्कूलों भी धमकी मिली है. बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने की चेतावनी भी दी गई है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया, “दिलजीत दोसांझ का शो ना हो, इसको लेकर धमकी भरा ईमेल मेरे ईमेल में आया है. इस मेल को मैंने कमिश्नर पुलिस को फॉरवर्ड किया है. इंदौर की पुलिस सक्षम है. दूसरा, देशभक्त लोगों के शो इंदौर में हों और होते रहें, इसमें मुझे नहीं लगता है कि कहीं कोई दिक्कत आनी चाहिए और इस तरह की जो धमकियां हैं, उससे डील करने के लिए इंदौर पुलिस और हमारी बाकी पुलिस डील करने में सक्षम हैं.”

महापौर ने आगे कहा, “उस डिटेल मेल में लिखा हुआ है, कोई अजीब-अजीब से दो नाम हैं.उसमें खालिस्तानी और बहुत कुछ लिखा हुआ है .” जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा, “कार्यक्रम को लेकर जो धमकी आई है.लेकिन महापौर कार्यालय को उड़ाने की धमकी जैसा भी कुछ आया है? इस पर पुष्यमित्र ने कहा कि मेयर हाउस से परमिशन जाती है, इसलिए ऐसा किया होगा.

धमकियों से अच्छे कार्यक्रम पर नहीं पड़ता असरः महापौर

पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “मुझे लगता है नगर निगम और मेयर हाउस या मेयर ऑफिस या सचिवालय से जो कार्यक्रम की परमिशन वगैरह होती होंगी, उस नजरिए से उन्होंने किया होगा. लेकिन इसकी जानकारी मैंने कमिश्नर पुलिस को दे दी है और इस तरह की धमकियों से शहर में जो अच्छे कार्यक्रम होते हैं, देशभक्त लोगों के कार्यक्रम होते हैं, उन पर मुझे नहीं लगता कोई फर्क पड़ना चाहिए.”

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एक्सप्लेनर/नॉलेज डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर …

और पढ़ेंLocation :

Indore,Madhya Pradesh

First Published :

November 03, 2026, 08:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj