भांजे के निधन के बाद दुबई से जालंधर पहुंचे हनी सिंह, परिवार को गले लगा फूट-फूटकर रोए सिंगर

Last Updated:November 03, 2026, 08:33 IST
हनी सिंह का परिवार इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहा है. 1 नवंबर की सुबह रैपर और सिंगर के भांजे दिवित का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. हनी सिंह इन दिनों दुबई में थे और इस हादसे के बाद वो जालंधर पहुंचे. जालंधर पहुंचते ही हनी सिंह ने परिवार से मुलाकात की और वो पिता के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे. हनी सिंह भांजे के निधन से टूट गए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम yoyohoneysingh)
नई दिल्ली. सिंगर और रैपर हनी सिंह पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उनके भांजे दिवित ओलक का निधन हो गया. वो रविवार, 1 नवंबर को बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, तभी एक कार एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई. हनी सिंह अपने भांजे को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. सिंगर इन दिनों दुबई में थे लेकिन भांजे के निधन की खबर सुनकर वो वापस भारत लौट आए. हनी जालंधर में अपने परिवार से मिलने पहुंचे और अपने पिता को देखते ही वो अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाए.
हनी सिंह का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है जिसमें वो अपने पिता के गले लगकर फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं. वीडियो में हनी सिंह अपनी गाड़ी से उतरकर सीधे दिवित के पिता दिनेश की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को देखते ही गले लग जाते हैं. इस दौरान हनी सिंह खुद को संभाल नहीं पाते और फूट-फूटकर रोने लगते हैं. यहां देखें हनी सिंह का वीडियो
हनी सिंह ने शेयर किया भावुक पोस्ट
फोटो साभार इंस्टाग्राम yoyohoneysingh
भांजे के निधन से टूटे हनी सिंह
रैपर भांजे दिवित ओलक के पिता दिनेश को गले लगाकर सांत्वना देते नजर आते हैं. परिवार के इस मुश्किल वक्त में सिंगर का वहां पहुंचना और अपनों के साथ दुख बांटना उनके भावुक रिश्ते को बयां कर रहा है. वो लगातार अपने भांजे की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं.
कार एक्सीडेंट में हुआ हनी सिंह के भांजे का निधन
दिवित ओलक के निधन के बाद हनी सिंह ने 1 नवंबर को अपना शोक व्यक्त करते हुए इस दशक को जिंदगी का सबसे मुश्किल और काला दशक बताया था. उन्होंने भोलेनाथ से मेहर की भीख मांगी थी. एक बार फिर हनी सिंह ने भांजे को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है.
हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपने भांजे की फोटो दिखाई. साथ ही वो उसे याद करते हुए लिखते हैं, ‘RIP हमारा पुत्तर’. हनी सिंह के पोस्ट से साफ है कि वो अपने भांजे के काफी क्लोज थे.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
November 03, 2026, 08:33 IST



