Rajasthan

Udaipur News: राई से भी छोटे दीपक-नारियल, उदयपुर के इकबाल सक्का ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी पूजा थाली

Last Updated:November 03, 2026, 15:44 IST

Iqbal Sakka: उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पी इकबाल सक्का ने दीपावली पर महज एक सेंटीमीटर की चांदी की पूजा थाली तैयार की है. इसमें सोने-चांदी से बना दीपक, नारियल, चावल, कुमकुम और सिक्का जैसी बेहद छोटी पूजा सामग्री सजाई गई है. इस अनोखी कलाकृति को देखने के लिए लेंस की जरूरत पड़ती है, इकबाल सक्का अब तक 221 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं.उदयपुर के इकबाल सक्का का कमाल, बनाई दुनिया की सबसे छोटी पूजा थालीZoom

उदयपुर. दीपावली पर घरों में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सोने-चांदी की खूबसूरत थालियां सजाई जाती हैं, लेकिन राजस्थान के उदयपुर में एक स्वर्ण शिल्पी ने ऐसी अनूठी पूजा थाली तैयार की है, जिसे सामान्य आंखों से देख पाना भी मुश्किल है. इसे देखने के लिए लेंस का सहारा लेना पड़ता है. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पी इकबाल सक्का ने महज एक सेंटीमीटर की पान के आकार की चांदी की पूजा थाली बनाई है. इसमें सोने और चांदी से बनी पूजा की सामग्री इतनी छोटी है कि वह राई के दाने से भी छोटी दिखाई देती है.

इकबाल सक्का की इस अनूठी कलाकृति में भारतीय शिल्पकला और बारीक कारीगरी का अद्भुत नमूना देखने को मिलता है. उन्होंने एक सेंटीमीटर की चांदी की थाली में करीब एक-एक मिलीमीटर की सोने-चांदी से बनी पूजा सामग्री तैयार की है. इसमें सोने की बत्ती वाला छोटा दीपक, चावल, पानी का कटोरा, कुमकुम की डिब्बी, नारियल, कलावा और छेद वाला सोने-चांदी का सिक्का शामिल है. इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की पूजा को विशेष रूप देने के लिए थाली में चांदी की दो बेहद छोटी पगल्या भी बनाई गई हैं. इन सभी चीजों को इतनी बारीकी से तैयार किया गया है कि इन्हें देखने के लिए मैग्नीफाइंग लेंस की जरूरत पड़ती है. थाली का पान के आकार में होना इसकी खूबसूरती को और खास बनाता है.

तीन दिन में तैयार हुई अनोखी कलाकृति

इकबाल सक्का के अनुसार, इस सूक्ष्म पूजा थाली को तैयार करने में उन्हें तीन दिन का समय लगा. इसे बनाने में आधा ग्राम चांदी और आधा ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है. बेहद कम मात्रा में कीमती धातुओं का उपयोग कर इतनी छोटी और आकर्षक पूजा सामग्री तैयार करना उनकी सूक्ष्म कला और वर्षों के अनुभव को दर्शाता है, उन्होंने इस कलाकृति को विश्व की सबसे छोटी दीपावली पूजा थाली का रिकॉर्ड बताया है.

अब तक बना चुके हैं 221 विश्व रिकॉर्ड

इकबाल सक्का अपनी अनूठी सूक्ष्म कलाकृतियों के लिए देश-दुनिया में पहचान रखते हैं, वे अब तक 221 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं और विभिन्न रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. उनकी खासियत है कि वे अपनी हर उपलब्धि देश को समर्पित करते हैं, उनका कहना है कि कला के माध्यम से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना उनका उद्देश्य है. इकबाल सक्का ने इस विशेष पूजा थाली को दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी के प्रति अपनी श्रद्धा के रूप में तैयार किया है. उनका उद्देश्य है कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद देश के हर घर तक पहुंचे और हर परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और खुशियों का आगमन हो. सोने-चांदी के बेहद बारीक कणों से तैयार यह पूजा थाली न केवल दीपावली के पर्व को खास बना रही है, बल्कि भारतीय पारंपरिक शिल्पकला और कलाकार की अद्भुत कल्पनाशीलता को भी दुनिया के सामने पेश कर रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

November 03, 2026, 15:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj