Entertainment

ब्लॉकबस्टर देने के बाद श्रद्धा कपूर ने ठुकराए बड़े ऑफर, हीरोइन ने अब बताई वजह- ‘संयम बरतना जरूरी था’

Last Updated:November 04, 2026, 01:45 IST

‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ने तुरंत कोई फिल्म साइन नहीं की. उन्होंने सही स्क्रिप्ट के लिए इंतजार किया और अब वह लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ईथा में नजर आएंगी, जो 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए.

ख़बरें फटाफट

श्रद्धा कपूर ने ठुकराए बड़े ऑफर, 2 साल तक क्यों खाली बैठी रहीं हीरोइन?Zoomफिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@shraddhakapoor)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2024 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं. फिल्म बहुत बड़ी हिट रही, जिसने दुनिया भर में 875 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. जहां कई सितारे हिट फिल्म के बाद तुरंत अगले प्रोजेक्ट्स साइन करके उसका फायदा उठाना चाहते हैं, वहीं श्रद्धा ने एक अलग रास्ता चुना. ‘स्त्री 2’ के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, मगर वह उस प्रोजेक्ट का इंतजार करती रहीं, जिससे वह सच में जुड़ाव महसूस कर सकें. वे अपनी पिछली रिलीज के 2 साल से भी ज्यादा समय बाद लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘ईथा’ में नजर आएंगी. श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में बताया कि ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद भी उन्होंने फिल्में क्यों साइन नहीं कीं.

श्रद्धा से एक फैन ने पूछा, ‘उन युवा लड़कियों के लिए कोई सलाह, जो अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं?’ इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘तो मैं अपने बारे में बताती हूं. ‘स्त्री 2′ के बाद मुझे बहुत सारी फिल्मों के ऑफर मिले. बहुत अच्छे पैसे भी ऑफर हुए. लेकिन मैंने तय कर लिया था कि जब तक मुझे वो एकदम सही कहानी नहीं मिल जाती, तब तक मैं कुछ भी साइन नहीं करूंगी.’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj