Sports

IND vs NZ: सचिन नहीं अब विराट कोहली हैं चेस मास्टर, सिर्फ तेंदुलकर का ही नहीं तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

सचिन नहीं अब विराट कोहली हैं चेस मास्टर, तेंदुलकर समेत तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड

Last Updated:November 04, 2026, 15:54 IST

virat broke sachin record: ऑकलैंड की पिच बहुत आसान नहीं थी और जब भारतीय पारी शुरु होने से पहले साइमन डूल ने कहा कि स्पॉन्जी बाउंस भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेगा पर शायद वो भूए गए थे कि सामने वाली टीम में रन-चेज मशीन जिसको इन दिनों ना पिच की परवाह है और ना ही गेंदबाजों के कद का असर. हर रोज नई पारी जिसमें पड़ रहे है विराट हर टीम के बॉलर्स पर भारी. रनों के बहाव में वैसे तो कई रिकॉर्ड बह गए पर सबसे बड़ा टूटा जब विराट ने पार किया 72 रन का आंकड़ा. सचिन नहीं अब विराट कोहली हैं चेस मास्टर, तेंदुलकर समेत तोड़े 2 बड़े रिकॉर्डZoomन्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत में विराट कोहली के तोड़ा दो रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इन दिनों जब भी विराट कोहली बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे कोई रोबोट पिच पहुंचा है. जो मैच से पहले पिच के हिसाब से अपनी मेमोरी में ऐसे शॉट्स रख लेता है, जिसकी उम्मीद विरोधी दूर-दूर तक नहीं कर पाता और फिर वो होता है जो हमें ऑकलैंड के मैदान पर देखने को मिला. शॉट्स की नई रेंज और विराट की एक और रिकॉर्ड-तोड़ पारी. ऐसी पारी जिसने सचिन के एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

ऑकलैंड की पिच बहुत आसान नहीं थी और जब भारतीय पारी शुरु होने से पहले साइमन डूल ने कहा कि स्पॉन्जी बाउंस भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेगा पर शायद वो भूए गए थे कि सामने वाली टीम में रन-चेज मशीन, जिसको इन दिनों ना पिच की परवाह है और ना ही गेंदबाजों के कद का असर. हर रोज नई पारी, जिसमें पड़ रहे है विराट हर टीम के बॉलर्स पर भारी. रनों के बहाव में वैसे तो कई रिकॉर्ड बह गए पर सबसे बड़ा टूटा जब विराट ने पार किया 72 रन का आंकड़ा.

पहले वनडे में विराट कोहली का शानदार अर्धशतक

तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड धराशायी

रोहित शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद क्रीज पर पहुंचे विराट कोहली ने पहला चौका जिस अंदाज में डफी की गेंद पर लगाया, उससे एक बात तो साफ हो गई थी कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वाला फॉर्म लेकर ही न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. बस फर्क इतना था कि वो इस बार शॉट्स की नई रेंज लेकर सात समंदर पार आए थे. बारिश की वजह से जब खेल रुका तो लगा कि सचिन के सबसे ज्यादा चेज करते हुए बनाए गए रन का रिकॉर्ड बच जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं. जैसे ही खेल दोबारा शुरू हुआ, विराट पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए और कुछ ऐसे शॉट्स खेले, जिसने सबको अचरज में डाल दिया. गिल के साथ शतकीय साझेदारी के दौरान विराट ने जैसे ही  डफी की गेंद पर चौका लगाया और पने 74 पर पहुंचे वो सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकल गए. सचिन ने रन चेज करते हुए 8720 रन बनाए थे जिसको अब विराट पीछे छोड़ चुके है. 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी के दौरान विराट ने 13 चौका और एक छक्का लगाया. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1971 रन बनाकर रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की.

विराट का नया अवतार 

देश कोई हो, मैदान का आकार कैसा है और पिच किस तरह की है ये सब बात अब विराट कोहली के लिए बेमानी लगती है. हर विरोधी और हर तरह की पिच के लिए विराट कुछ खास लेकर उतरते है. आकलैंड में विराट ने जिस तरह से शॉट पिच गेंदबाजी को अपने हॉरिजॉंटल बैट से डॉमिनेट किया उसने मैदान पर मौजूद सभी क्रिकेट पंडितों को हैरानी में डाल दिया. जैमीसन के बाउंस के खिलाफ विराट ने स्क्वायर लेग पर पुल शॉट्स खेले तो डफी, स्मिथ और टिकनर के खिलाफ उन्होंने मिडविकेट की रेंज को अपना निशाना बनाया. विराट के शुरुआती करियर की बात करें तो वो पुल शॉट ना के बराबर खेलते थे पर जब से वो सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे है वो हुक-पुल पर लगातर महारत के साथ बल्लेबाजी कर रहे है जो उनके तैयारी की कहानी को बयांं करता है.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 04, 2026, 15:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj